पत्नी से कहासुनी में पति ने किया जहरीला पदार्थ सेवन, मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पत्नी से कहासुनी होने के बाद पति ने जहर खा लिया। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया, लेकिन जान नहीं बच सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरगलिया निवासी राजेंद्र सनवाल (39) यहां पत्नी व दो बच्चों के साथ रहते हैं। बताया जाता है कि बीते रोज किसी बात को लेकर राजेंद्र की पत्नी से कहासुनी हो गई थी। इससे राजेंद्र नाराज हो गया और सीधा कमरे में चला गया। जहां उसने जहर खा लिया। जब राजेंद्र की हालत बिगड़ी तो पत्नी के होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन में उन्हें पास के चिकित्सक को दिखाया गया। जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें बेस अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी एग्जाम में बड़ा खेल! व्हाट्सएप पर 'लीक जैसे' सवाल भेजने वाला प्रोफेसर गिरफ्तार
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440