“मैं भी किसान का बेटा हूं” : सीएम धामी ने ट्रैक्टर चलाकर किसानों के दिल जीते, कहा ट्रैक्टर अन्नदाता की आत्मनिर्भरता का प्रतीक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज़ को लेकर सुर्खियों में हैं। जहाँ एक ओर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत काफल, बुरांश और पहाड़ी जायकों के जरिए जनता से जुड़ने की कोशिश करते हैं, वहीं अब मुख्यमंत्री धामी ने ट्रैक्टर की ड्राइविंग सीट संभालकर किसानों के दिलों में अपनी जगह बना ली है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ तेज, 251 लोगों का सत्यापन, 63 पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई, घ्26,750 का जुर्माना

रविवार को हरिद्वार जिले के लिब्बरहेड़ी में आयोजित ‘धन्यवाद रैली’ के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने खुद ट्रैक्टर चलाया। नारसन स्थित महाराजा महेन्द्र प्रताप स्नातक महाविद्यालय से ट्रैक्टर चलाते हुए वे रैली स्थल तक पहुंचे। यह दृश्य देख किसान बहुल इस क्षेत्र में उपस्थित जनसमूह काफी उत्साहित नजर आया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा ने किा ट्रैक्टर सिर्फ एक वाहन नहीं, बल्कि हमारे अन्नदाताओं की मेहनत, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। मैं भी किसान का बेटा हूं और कृषि कार्यों से जुड़ा रहा हूं।

यह भी पढ़ें -   लालकुआं में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 78 पाउच कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने 27 जनवरी 2025 को यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया था, जिसके शांतिपूर्ण क्रियान्वयन के बाद सीएम लगातार प्रदेशभर में ष्धन्यवाद रैलियां कर रहे हैं। इन आयोजनों में वे न केवल जन संवाद कर रहे हैं बल्कि सरकार की योजनाओं और नीतियों से जनता को अवगत भी करा रहे हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440