डिप्रेशन-एंग्जायटी काफी बढ़ गई है? तो अपनी डाइट में शामिल करें ये फूड्स

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। आज के समय में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं, जैसे डिप्रेशन और एंग्जायटी, काफी बढ़ गई है। काम का दबाव, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, रिलेशनशिप प्रॉब्लम के कारण कई बार डिप्रेशन और एंग्जायटी के लक्षण नजर आने लगते हैं।

यह केवल मानसिक स्थिति ही नहीं, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य पर भी गहरा असर डाल सकती हैं। हालांकि, दवाइयों और थेरेपी के साथ-साथ एक संतुलित और सही आहार भी इन समस्याओं से निपटने में मदद कर सकता है। यहां आप 5 ऐसे फूड्स के बारे में जान सकते हैं जो मेंटल हेल्थ को सुधारने में मदद करती हैं-

एंग्जायटी और डिप्रेशन के लक्षण
एंग्जायटी के लक्षण में, बेचौनी, घबराहट, जी मिचलाना, पाचन की समस्या, सुन्नता, हाथ-पैर ठंडा होना, नकारात्मक विचार शामिल हैं। जब यह लक्षण लंबे समय तक बने रहते हैं तो यह डिप्रेशन में बदल जाते हैं। इसके कारण कई बार लोग सुसाइड करने की भी कोशिश करते हैं।

यह भी पढ़ें -   करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को राहत, उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

मछली
मछली, विशेष रूप से सैल्मन, सार्डिन और मैकेरल, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होती है। यह फैटी एसिड्स ब्रेन के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। ऐसे में इसके सेवन से डिप्रेशन और एंग्जायटी के लक्षणों को कम करने में सहायता मिल सकती है।

नट्स और बीज
नट्स और बीज, जैसे बादाम, अखरोट, चिया सीड्स और फ्लेक्स सीड्स, मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो दिमाग को पोषण देते हैं और मानसिक तनाव को कम करने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में रेल हादसे में नर हाथी की मौत, बाघ एक्सप्रेस दो घंटे तक खड़ी रही

हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां, जैसे पालक, मेथी और केल, फोलेट (विटामिन ठ9) का बेहतरीन सोर्स हैं। फोलेट की कमी से मूड स्विंग्स और मानसिक तनाव हो सकता है। ऐसे में हरी पत्तेदार सब्जियां ब्रेन को एक्टिव और मानसिक शांति बनाए रखने में मदद करती हैं।

डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं और तनाव को कम करते हैं। चॉकलेट में मौजूद कैफीन और थियोब्रोमाइन जैसे तत्व मूड बूस्ट करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440