आपके पास भी केवल एक हफ्ता बचा है, तो चिंता न करें क्योंकि हमारे पास है आपके लिए एक परफेक्ट प्लान रेडी है

खबर शेयर करें

समाचार सच, जानकारी डेस्क। दिवाली का त्योहार अब कुछ ही दिनों की दूरी पर है और हर घर में सफाई की तैयारियां जोरों पर हैं। रंग-बिरंगी रोशनी, मिठाइयों की खुशबू और परिवार-दोस्तों के साथ मिलकर मनाने का यह पावन पर्व हमारे जीवन में खुशियां लेकर आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश का आशीर्वाद केवल उन्हीं घरों में आता है जो साफ-सुथरे, रोशन और सुंदर तरीके से सजे होते हैं? अगर आपके पास भी केवल एक हफ्ता बचा है, तो चिंता न करें क्योंकि हमारे पास है आपके लिए एक परफेक्ट प्लान रेडी है।

सात दिनों का मास्टर प्लान
शुरुआत और मुख्य क्षेत्र

सबसे पहले घर से फालतू सामान को अलग करें. इससे सफाई का काम आसान हो जाएगा। पहली प्राथमिकता किचन और पूजा घर को दें क्योंकि ये घर के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से हैं।

मुख्य कमरों की सफाई
बेडरूम, हॉल और ड्राइंग रूम की गहरी सफाई करें। खिड़कियों और दरवाजों के फ्रेम को भी साफ करना न भूलें। एक समय में एक ही कमरे पर फोकस करें।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार

छुपे हुए कोनों तक पहुंचें
पंखे, लाइट फिटिंग और अलमारियों के अंदरूनी हिस्से की सफाई करें। ये वे जगहें हैं जहां अक्सर धूल जमा हो जाती है।

फाइनल टच
आंगन, बालकनी और कूड़ेदान की सफाई करें। खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान को ठीक कराएं या बदलें।

सफाई के जादुई टिप्स

  • किचन के लिए सिरका, गर्म पानी और डिशवॉश लिक्विड का मिश्रण स्प्रे बोतल में भरकर रखें। पूजा घर को माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ करें और कोनों के लिए कॉटन स्वैब का इस्तेमाल करें।
  • नमक मिले पानी से फर्श पोंछने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. नींबू और बेकिंग सोडा का पेस्ट हर तरह के दाग-धब्बे हटाने में कारगर है। दीवारों पर नया रंग चढ़ाने की सोच रहे हैं तो हल्के रंगों का चुनाव करें ये जल्दी सूखते हैं और कम समय लेते हैं।
यह भी पढ़ें -   कार्तिक माह 2026: कार्तिक माह में क्यों होता स्नान-दान, तुलसी पूजा और दीपदान के नियम

नेल पेंट रिमूवर
अगर जिद्दी दाग हों तो नेल पेंट रिमूवर का इस्तेमाल भी अच्छा ऑप्शन है। इसके लिए रुई या कपड़े पर थोड़ा सा नेल पेंट रिमूवर लें। धीरे-धीरे दाग वाली जगह को पोंछें।

हैंड सैनिटाइजर
हैंड सैनिटाइजर को कॉटन पैड या कपड़े पर लें। इससे स्विच बोर्ड को साफ करें। अल्कोहल गंदगी को घोलने और हटाने में मदद करता है, और यह जल्दी सूख भी जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440