आप भी हैं मच्छरों से परेशान तो इन 5 सामग्रियों से भागेंगे अब मच्छर

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। मच्छरों का प्रकोप कभी भी कम नहीं होता। हमेशा मच्छर हमारे आसपास घूमते ही रहते हैं चाहे वो गर्मी हो या सर्दी हो और खैर बारिश के मौसम में तो सबसे अधिक पनपते हैं। मच्छरों खून तो चूसते हैं ही लेकिन कई बीमारियां भी इनके जरिये जन्म लेती हैं। इस लेख में हम आपके लिए लेकर आएं हैं ऐसी 5 सामग्रियां जिनकी महक से या खुशबू से ये मच्छर आपके आसपास भी नहीं भटकेंगे। तो चलिए फिर आपको बताते हैं वो 5 सामग्रियां –

लहसुन –
लहसुन की गंध से मच्छर हमेशा दूर रहते हैं। बल्कि, लहसुन की फांकें खाने से मच्छर आपका खून भी नहीं चूसेंगे।

तुलसी –
यह पौधा वास्तव में आपके घर में आसानी से उगाया जा सकता है। इसकी पत्तियों से निकाले गए तेल को मच्छरों को भगाने के लिए बहुत प्रभावी माना जाता है।

यह भी पढ़ें -   जन्मदिन पर मुकेश बोरा ने दोहराया किसानों के हित का संकल्प, बोर्ड बैठक में दुग्ध संघ की योजनाओं और भविष्य की रणनीति पर मंथन

पेपरमिंट पत्तियां –
पेपरमिंट की पत्तियों का इस्तेमाल आमतौर पर विर्जिन मोइतो और फ्लेवर्ड आइस टी में किया जाता है और सबसे ज्यादा तो इन्हें ताजगी लाने के लिए जाना जाता है। इस फ्लेवर को आप च्वीइंग गम में भी देखंगे। लेकिन क्या आपको पता है पेपरमिंट की पत्तियों से निकला तेल मच्छरों को भगाने में कितना फायदेमंद हो सकता है।

लेमनग्रास –
लेमनग्रास पौधे से निकला सिट्रोनेला तेल मच्छरों को भगाने में मदद करता है।

नीम –
ऑर्गेनिक नीम तेल मच्छरों को भगाने का बहुत ही आसान तरीका है। बस आपको क्या करना है अगर आप बाहर जा रहे हैं तो पहले स्किन पर नीम का तेल लगा लें।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर गैंगरेप केस: क्राइम सीन से लौटते वक्त मचा हड़कंप, भागने की कोशिश में आरोपी दोबारा दबोचे, भीड़ ने घेरा

मच्छरों से बचने के लिए टिप्स –

ढीले कपड़े पहने –
अगर आप मच्छरों के काटने से परेशान हैं, तो सबसे अच्छा तरीका है कि आप ढीले कपड़े पहनें।

हल्के रंग के कपड़े पहनें –
मच्छर ज्यादातर गहरे रंग के कपड़ों से आकर्षित होते हैं, तो हमारी सलाह है कि आप सफेद कम गहरे रंग के कपड़ें पहनें।

दिन ढलने के बाद बाहर कम जाएं –
मच्छर ज्यादातर शाम 4 बजे के बाद काटना शुरू करते हैं। हमारी सलाह है कि आप अंदर रहें और उन्हें खुद से दूर रखने के लिए ऊपर बताये गए तेल का इस्तेमाल करें। मच्छर आमतौर पर शाम और रात के समय में ही बाहर निकलते हैं।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440