अगर आप भी पूरे शरीर में दर्द से परेशान हैं, तो इन घरेलू उपायों को आजमाकर जल्द राहत पा सकते है

खबर शेयर करें

If you are also troubled by pain all over the body, then you can get quick relief by trying these home remedies.

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। बॉडी पेन यानी शरीर में दर्द की समस्या से लोगों को आए दिन परेशान रहते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सिर दर्द, कमर दर्द या हाथ-पैरों में दर्द होना आम है। यह एक समान्य परेशानी है, जो किसी को भी हो सकती है। शरीर में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। शरीर में विटामिन की कमी, थकान, फिजिकल एक्टिविटी में कमी या बदलते मौसम की वजह से शरीर में दर्द की शिकयत हो सकती है। आमतैर पर थोड़ा आराम करने से शरीर का दर्द ठीक अपने आप ठीक हो जाता है। लेकिन कई बार पूरे शरीर में इतना तेज दर्द होता है कि व्यक्ति किसी भी काम पर ध्यान नहीं दे पाता है। कभी-कभी शरीर में असहनीय दर्द होने लगता है, जिसके लिए अधिकतर लोग पेन किलर्स का सहारा लेते हैं। लेकिन इनके ज्यादा सेवन से शरीर को काफी नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपायों की मदद से शरीर के दर्द को दूर किया जा सकता है। अगर आप भी पूरे शरीर में दर्द से परेशान हैं, तो इन घरेलू उपायों को आजमाकर जल्द राहत पा सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इन उपायों के बारे में –

यह भी पढ़ें -   चैत्र मास 2026: 4 मार्च से शुरू होगा चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, राम नवमी और हनुमान जन्मोत्सव जैसे बड़े व्रत-पर्व

शरीर के दर्द को ठीक करने के घरेलू उपाय –

हल्दी
हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में हल्दी का प्रयोग सदियों से किया जा रहा है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के दर्द और सूजन को दूर करने में मदद करते हैं। हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कई तरह की बीमारियों से बचाव करते हैं। शरीर के दर्द से छुटकारा पाने के लिए रात में सोने से पहले आधा चम्मच हल्दी को एक गिलास दूध में डालकर पिएं।

अदरक
अदरक का सेवन करने से शरीर के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर के दर्द को दूर करने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने के लिए एक गिलास पानी में 2 इंच अदरक का टुकड़ा डालें। इसे कुछ मिनट तक उबालें और फिर छान लें। उसके बाद इसका सेवन करें। इससे आपको बॉडी पेन से काफी राहत मिलेगी।

बॉडी मसाज करें
शरीर के दर्द से छुटकारा पाने का एक अच्छा तरीका मालिश करना भी है। शरीर की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मांसपेशियों का दर्द दूर होता है। मालिश करने के लिए आप सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सरसों में तेल में 2-4 लहसुन की कलियां और अजवाइन डालकर उबाल लें। फिर तेल को ठंडा करके इससे पूरे शरीर की मालिश करें। ऐसा करने से आपको दर्द से जल्द राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें -   202 ग्राम चरस संग दो तस्कर दबोचे, स्कूटी जब्त

दालचीनी
दालचीनी भी शरीर के दर्द को दूर करने में बेहद प्रभावशाली मानी गई है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो दर्द से तुरंत राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए आप एक गिलास दूध में आधा चम्मच दालचीनी और एक चम्मच शहद को मिलाएं। रात को सोने से पहले इसका सेवन करें। ऐसा करने से आपको शरीर के दर्द में काफी आराम मिलेगा।

सेब का सिरका
शरीर के दर्द को ठीक करने के लिए आप सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर के दर्द और सूजन को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए आप बाल्टी में गुनगुना पानी लें। उसमें एक बड़ा चम्मच सेब का सिरका डालें। अब इस पानी से नहा लें। इससे आपको शरीर के दर्द से काफी राहत मिलेगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440