लकड़ी में लगे दीमक से हो गए परेशान! तो जाने इन तरीकों से जड़ से हो जाएंगे खत्म

खबर शेयर करें

समाचार सच, जानकारी डेस्क। लकड़ी की अलमारी और कुर्सियां घर की सजावट के साथ-साथ रोजमर्रा की जरूरत का खास हिस्सा होती हैं, लेकिन जब इनमें दीमक लग जाते हैं तो ये बड़ी परेशानी बन जाती है। दीमक धीरे-धीरे लकड़ी को अंदर से खोखला कर देते हैं, जिससे फर्नीचर कमजोर होकर खराब होने लगते हैं। अलमारी में दीमक लग जाए, तो पूरी बदलवानी पड़ती है। दीमक जब लगते हैं, तब शुरुआत में पता नहीं चलता है जब सामान खोखला होने लगता है, तब इनका पता चलता है। अगर समय पर ध्यान न दिया जाए या इन्हें ना रोका जाए तो पूरा सामान खराब हो सकता है। वैसे तो अब मार्केट में दीमकों को मारने के लिए कई स्प्रे आ चुके हैं लेकिन कुछ घरेलू और असरदार उपाय भी हैं, जो दीमक से छुटकारा दिला सकते हैं। यूपी के हरदोई में रह रहे एक बढ़ई ने दीमकों को खत्म करने के लिए 4 असरदार तरीके बताए हैं। चलिए आपको इन तरीकों के बारे में बताते हैं।

क्यों लग जाते हैं दीमक
वैसे तो लकड़ी के सामान या अलमारी में दीमक लगना एक आम समस्या है, और इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। लेकिन सबसे बड़ा कारण होता है नमी। दीमक नम और सीलन वाली जगहों में तेजी से पनपते हैं, इसलिए अगर फर्नीचर या दीवारों के पास नमी रहती है, तो दीमक लगने की संभावना बढ़ जाती है। दूसरा कारण है गंदी या धूलभरी जगह, जहां सफाई कम होती है। इन जगहों पर भी दीमक आसानी से अपना घर बना लेते हैं। खासकर पुराने या लंबे समय से इस्तेमाल हो रहे फर्नीचर में यह ज्यादा लगते हैं।

इन 4 तरीकों से पाएं छुटकारा
दीमक से परमानेंट छुटकारा पाने के लिए आप 4 घरेलू तरीकों को आजमाकर देख सकते हैं। ये तरीके दीमक को भगाने में असरदार माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

नीम का तेल
नीम का तेल एक प्राकृतिक कीटनाशक है, जो दीमक को खत्म करने में काफी प्रभावी होता है। एक कॉटन या ब्रश की मदद से नीम का तेल सीधे दीमक वाली जगह पर लगाएं, खासतौर पर दरारों और छेदों में अच्छी तरह से भरें। 7दृ10 दिन तक रोजाना या एक दिन छोड़कर लगाएं। दीमक खत्म हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

सिरका और नींबू का स्प्रे
सफेद सिरका और नींबू का मिश्रण दीमक के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। इसकी महक दीमकों से बर्दाश्त नहीं होती है और नींबू का खट्टापन उन्हें मार देता है। आधा कप सिरका और 2 नींबू का रस मिलाएं इसे स्प्रे बोतल में भरकर प्रभावित जगह पर छिड़कें। इस स्प्रे को दिन में 1दृ2 बार इस्तेमाल करें।

नमक का घोल
नमक आपको किसी भी रसोई में मिल जाएगा। नमक भी दीमक का खात्मा करने में मदद करेगा। गुनगुने पानी में नमक घोलकर सॉल्यूशन तैयार करें। फिर इसे दीमक वाली जगह पर स्प्रे करें या सिरिंज की मदद से छेदों में डालें। इससे भी दीमक भाग जाएंगे।

धूप में डालें
अगर कुर्सी-मेज में दीमक लग गए हैं, तो इन्हें हफ्ते भर तेज धूप में रखें। इससे फर्नीचर में लगी सीलन सूख जाएगी और दीमक खुद खत्म हो जाएंगे। दीमक से गर्मी बर्दाश्त नहीं होती है, धूप की गर्मी से वो भाग जाएंगे।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440