अगर आयें चक्कर तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। गर्मी के मौसम में चक्कर आना आम बात है। वहीं कभी कभी ये चक्कर भी स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकते है। जी हाँ, अगर आकस्मित से सिर घूम रहा है, आंखों के सामने अंधेरा छाने लगा है व कुछ नजर नहीं आ रहा है, तो इसे आप चक्कर आना कह सकते हैं। कभी ज्यादा लंबे समय तक न खाने पर चक्कर आने लगते हैं, तो कभी धूप में ज्यादा देर रहने से भी चक्कर आते हैं। कभी-कभी कोई मेडिकल कंडिशन होने पर भी लोगों में चक्कर आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। वैसे चक्कर आने के कई कारण हो सकते हैं। आज हम आपको कुछ घरेलू तरीका बताने जा रहे हैं जो आप चक्कर आने पर आजमा सकते हैं। आइये जानते हैं
गर्मियों में चक्कर आने से बचने के लिए करें ये उपाय-
-चक्कर आने पर लंबी और गहरी सांस लेने से चमत्कारी असर होता है। इससे आपके दिमाग तक पर्याप्त ऑक्सीजन पहुंचती है, जिससे चक्कर आने पर आराम मिलता है। चक्कर के घरेलू उपाय अपना कर इस परेशानी से बचा जा सकता है।
-यदि आपको चक्कर आ रहे हैं तो तुलसी के रस में चीनी मिलाकर सेवन कर सकते हैं या फिर तुलसी के पत्तों में शहद मिलाकर चाट सकते हैं इससे चक्कर आना बंद हो जाएंगे।
-चक्कर आने पर धनिया पाउडर दस ग्राम तथा आंवले का पाउडर दस ग्राम लेकर एक गिलास पानी में भिगो कर रख दें। अब इसके बाद प्रातः काल अच्छी तरह मिलाकर पी लें क्योंकि ऐसा करने से चक्कर आने बंद हो जाते है।
-अगर आप चाहे तो खरबूजे के बीजों को पीसकर घी में भुन लें. इसके बाद इसकी थोड़ी थोड़ी मात्रा सुबह शाम लें, इससे चक्कर आने की समस्या में बहुत लाभ होता है।
आंवले में विटामिन-ए और विटामिन-सी होता है। इससे शरीर में इम्युनिटी पावर बढ़ती है। इसके अलावा, आंवला से ब्लड सर्क्यूलेशन भी ठीक होता है, जिससे चक्कर आने वाली समस्या से काफी हद तक निजात मिलती है।ृ

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440