रोज़ एक काली मिर्च खाते हैं तो आप जुकाम जैसी कई बीमारियों से दूर रह सकते है

खबर शेयर करें

If you eat one black pepper every day, you can stay away from many diseases like cold.

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। भारतीय खाने में काली मिर्च (Black Pepper) का उपयोग बहुत ज्यादा किया जाता है। अक्सर पुलाव, खिचड़ी, नूडल्स और यहां तक की चाय में भी काली मिर्च का उपयोग होता है। सर्दी जुकाम होने पर लोग इसका काढ़ा भी पीते हैं पर अगर आप रोज़ एक काली मिर्च खाते हैं तो आप जुकाम जैसी कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   सांसद अजय भट्ट ने विकास कार्यों की समीक्षा की, गोला पुल की सुरक्षा और बिजली सेवाओं पर सख्त निर्देश

काली मिर्च खाने का सही तरीका जानने से पहले हम इसके कुछ फायदे जानेंगे ताकि आप ये जान सकें कि काली मिर्च क्यों खानी चाहिए…. 

  1. काली मिर्च की तासीर गरम होती है तो ये आपके शरीर को सर्दी, खांसी और बुखार से राहत देती है।
  2. काली मिर्च इम्युनिटी बढ़ाती है। 
  3. ये इन्फेक्शन और फंगस जैसी समस्या दूर करती है। 
  4. डैंड्रफ और हेयर फॉल को भी रोकती है। 
  5. ये फैट बर्न और जोड़ो को मज़बूत बनाती है। 
  6. कैंसर के खतरे को कम करती है। 

काली मिर्च खाने का सही तरीका 
 

  • आप सुबह खाली पेट एक काली मिर्च खा सकते हैं। इससे आपके हार्माेन्स बैलेंस होंगे और पीरियड्स भी रेगुलर रहेंगे। सुबह काली मिर्च खाना डायबिटीज के मरीज़ों के लिए भी फायदेमंद है। 
  • अगर आपको सांस से जुडी समस्या है तो आप एक चम्मच हल्दी में शहद मिलाकर और उसके साथ एक काली मिर्च खा सकते हैं। 
  • अगर आपकी इम्युनिटी कमज़ोर है तो आप एक चुटकी भर सोंठ, 1-2 पीसी हुई काली मिर्च को दूध में मिलाकर सोने से पहले पी सकते हैं।
  • मेंटल हेल्थ में सुधार के लिए आप एक चम्मच देसी घी के साथ एक काली मिर्च का सेवन कर सकते हैं। 
यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद अपनाओ विकार मिटाओ

काली मिर्च औषधीय गुणों से भरपूर होती है पर इसकी तासीर बहुत गरम होती है इसलिए काली मिर्च के ज्यादा सेवन से बचना चाहिए। गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को डॉक्टर की सलाह से ही काली मिर्च का सेवन करना चाहिए। (साभार: ईशु शर्मा)

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440