अगर रात को सड़कों पर बेवजह घूमते मिले तो थाने ले जाएगी पुलिस, एसएसपी ने दिये निर्देश

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। अगर अब देहरादून महानगर में रात को सड़कों पर कोई व्यक्ति बेवजह घूमते हुए मिला तो पुलिस थाने ले जायेगी। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने उक्त निर्देश जारी किये हैं।
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने रात्रि गश्त पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को रात के समय अनावश्यक घूमने वाले लोगों को थाने लाकर उनका सत्यापन करने को कहा है। एसएसपी ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की तलाशी व चैकिंग के निर्देश भी दिए हैं। सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी नियमित रूप से रात्रि गश्त में तैनात कर्मचारियों को चेक कर उन्हें ब्रीफ करेंगे। एसएसपी ने यह भी कहा कि वह स्वयं रात को आकस्मिक चैकिंग करेंगे। इस दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 19 सितम्बर 2026, शनिवारनन्दाष्टमी पर मां नन्दा देवी की पूजा से दूर होंगे रोग-शोक, जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440