अगर पाना चाहते हैं माता की कृपा तो नवरात्रि के 9 दिन पहने 9 रंगों के कपड़े

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि एक दिन बाद यानी 3 अक्टूबर से हो रही है। वहीं नवरात्रि की समाप्ति 12 अक्टूबर को होगी। नवरात्रि में मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय और टोटके करते हैं, क्योंकि यह पर्व सकारात्मक ऊर्जा और स्फूर्ति से भरा होता है। शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में जगत जननी मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। इनकी पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति भी होती है।

अगर आप भी नवरात्रि के दिनों में माता दुर्गा को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो नौ दिनों में नौ अलग-अलग रंग के कपड़ों का चयन करें और पूजा करें। मान्यता है कि इन कपड़ों में मां दुर्गा की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। तो आइए इस खबर में जानते हैं कि नवरात्रि के नौ दिनों में कौन-कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

नवरात्रि के पहला दिन
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। इस दिन माता शैलपुत्री की पूजा होती है। मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा करने के लिए नारंगी और श्वेत रंग के कपड़े पहनें।

यह भी पढ़ें -   ३ मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

नवरात्रि के दूसरे दिन
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी ब्रह्मचर्य का पालन करने वाली देवी है। नवरात्रि में इनकी पूजा करते समय सफेद रंग का वस्त्र पहनना चाहिए। सफेद रंग का कपड़ा पहनकर पूजा करने से मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही साथ आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

नवरात्रि के तीसरे दिन
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहन कर माता चंद्रघंटा की पूजा करनी चाहिए। इस रंग के कपड़े पहन कर पूजा करने से घर में समृद्धि आती है।

नवरात्रि के चौथे दिन
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन माता दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा होती है। इस दिन नीले रंग या बैंगनी रंग के वस्त्र धारण करके माता की पूजा की जाती है। मान्यता है कि जो जातक इस दिन नीले रंग के वस्त्र धारण करके माता की पूजा करते हैं, उनकी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। साथ ही, घर में सुख-शांति आती है।

नवरात्रि के पांचवें दिन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि के 5 वें दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा होती है। इस दिन मां स्कंदमाता की पूजा में पीले या सफेद रंग के वस्त्र पहन सकते हैं। इस रंग के वस्त्र धारण करने से माता का आशीर्वाद बना रहता है।

यह भी पढ़ें -   चैत्र मास 2026: 4 मार्च से शुरू होगा चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, राम नवमी और हनुमान जन्मोत्सव जैसे बड़े व्रत-पर्व

नवरात्रि के छठे दिन
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के छठे दिन माता दुर्गा के कात्यायनी रूप की पूजा होती है। इस दिन मां कात्यायनी की पूजा में गुलाबी रंग का वस्त्र धारण करें। मान्यता है कि इस रंग के कपड़े पहनने से सुयोग्य वर का वरदान मिलता है।

नवरात्रि के सातवें दिन
नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें रूप मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन कत्थई रंग या स्लेटी रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करनी चाहिए।

नवरात्रि के आठवें दिन
मां दुर्गा के 8वें स्वरूप मां महागौरी की पूजा होती है। इस दिन महागौरी की पूजा करते समय सफेद और बैंगनी रंग के वस्त्र धारण कर सकते हैं।

नवरात्रि के नवें दिन
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के नवें दिन मां दुर्गा के नवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा करते समय हरे रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440