उधमसिंह नगर जिले में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 9 असलहे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर/गरदपुर। उत्तराखंड पुलिस नशा तस्करी और अपराधियों से निपटने में जुटी है, लेकिन अब उसे अवैध असलहा तस्करों की चुनौती भी झेलनी पड़ रही है। उधम सिंह नगर जिले की गदरपुर थाना पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गदरपुर पुलिस ने कुलवंत नगर नहाल बैराज के पास खेत के किनारे छापेमारी कर अवैध हथियार बना रहे दर्शन सिंह निवासी गुलाब का मझरा, थाना केलाखेड़ा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 04 तमंचे (315 बोर), 03 तमंचे (12 बोर), 01 देसी बंदूक (12 बोर), 01 पोनी देसी बंदूक (12 बोर) और 06 कारतूस (315 बोर) बरामद किए। इसके अलावा, अवैध हथियार बनाने के उपकरण भी बड़ी मात्रा में जब्त किए गए।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह तैयार किए गए तमंचों और बंदूकों को 7 हजार रुपये प्रति हथियार के हिसाब से रामपुर, रुद्रपुर, किच्छा, हल्द्वानी, बाजपुर और कालाढूंगी जैसे इलाकों में बेचता था। आरोपी पहले भी अवैध हथियार निर्माण के मामलों में जेल जा चुका है और उसके खिलाफ 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल हुई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप

उत्तराखंड पुलिस लगातार अपराध और तस्करी के खिलाफ अभियान चला रही है। अवैध हथियार निर्माण जैसे मामलों का पर्दाफाश राज्य में अपराधियों के मंसूबों पर करारा प्रहार है। पुलिस की यह कार्रवाई कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अहम मानी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440