गांधीनगर शिव मंदिर के पास बेच रहा था अवैध शराब, आया पुलिस के गिरफ्त में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वनभूलपुरा पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को धर दबोचने में कामयाबी हासिल की है। उसके पास से भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद हुई है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। एसएसआई बलवंत सिंह कंबोज पुलिस कर्मियों के साथ गांधीनगर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। जब वह गांधीनगर तिराहे पर पहुंचे तो उन्हे सूचना मिली कि एक व्यक्ति शिव मंदिर के पास अपने घर के बाहर कच्ची शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची। पुलिस को देखते ही वह घर में घुसने लगा जिस पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। उसके पास बरामद जेरिकेन से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। पूछताछ में उसनेे अपना नाम रंजीत भारद्वाज पुत्र स्व0 राम अवतार निवासी वार्ड न. 27 गांधीनगर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबाकरी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर गैंगरेप केस: क्राइम सीन से लौटते वक्त मचा हड़कंप, भागने की कोशिश में आरोपी दोबारा दबोचे, भीड़ ने घेरा
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440