ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध रूप से संचालित दो मोबाइल टावर सील

खबर शेयर करें

-प्राप्त शिकायत के क्रम में उठाया गया यह सख्त कदम
-डीएम के आदेश पर जिला विकास प्राधिकरण टीम ने की सील की कार्रवाई

समाचार सच, हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध रूप से संचालित 2 मोबाईल टावरों को जिलाधिकारी श्री सविन के आदेशों के क्रम में जिला विकास प्राधिकरण हल्द्वानी की टीम ने सील कर दिया। श्री प्रत्यूष सिंह संयुक्त सचिव जिला विकास प्राधिकारण ने गुरूवार की दोपहर ट्रांसपोर्ट नगर पहुॅचकर दोनों अवैध टावरों को सील करने की कार्यवाही की। इसको लेकर काफी हड़कम्प मचा रहा।

जानकारी देते हुए संयुक्त सचिव एवं सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर चन्दन सिंह जोशी पुत्र श्री शंकर दत्त जोशी बुकिंग एजेंन्सी बीएबी-3 तथा चेतन कपूर पुत्र श्री तेज चन्द्र कपूर बुकिंग एजेन्सी बीएबी-4 के भवनों पर अनाधिकृत रूप से निर्माण किए जा रहे एवं संचालित हो रहे मोबाईल टावरों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। टावरों को सील करने की कार्यवाही के दौरान पुलिस बल, प्राधिकारी अभियंता एवं अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

गौरतलब है कि विगत दिनों जिलाधिकारी श्री सविन बंसल द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर का व्यापक भ्रमण किया गया था। जिसमें लोगों द्वारा उनसे अवैध मोबाईल टावरों के सम्बन्ध में शिकायत की गयी थी। प्राप्त शिकायत के क्रम में उठाया गया यह सख्त कदम है। संयुक्त सचिव द्वारा दोनों भवन स्वामी/संचालकों को नोटिस जारी कर दिया गया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440