सर्दियों में खाना ना भूलें शलगम, सेहत और स्किन दोनों को मिलेगा फायदा

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। सर्दियों में हरी-सब्जियों के साथ शलगम भी बहुत से घरों में बनती है। इसमें विटामिन-सी, के, कैल्शियम, पोटैशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ मौसमी बीमारियों से बचाव रहता है। इसमें मौजूद एंटी-एजिंग गुण सेहत के साथ स्किन को भी पोषण पहुंचाते हैं। तो चलिए जानते हैं इससे मिलने वाले अन्य फायदों के बारे में…
ब्लड प्रैशर
ब्लड प्रैशर की समस्या से परेशान लोगों को अपनी डाइट में इसे जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें विटामिन, मैग्नीशियम आदि तत्व होने से ब्लड प्रैशर कंट्रोल में रहता है। ऐसे में दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है।
डायबिटीज रखे कंट्रोल
डायबिटीज के मरीजों को शलजम का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें चीनी की मात्रा कम होने से शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
आंखों के लिए फायदेमंद
इसमें मौजूद विटामिन-ए आंखों को सेहतमंद रखने में मदद करता है। इसके सेवन से आंखों में होने वाली जलन, खुजली व अन्य समस्याएं दूर होने में मदद मिलती है। साथ ही आंखों की रोशनी तेज होती है।
पाचन करे दुरूस्त
फाइबर से भरपूर शलगम का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इससे पेट दर्द, एसिडिटी, अपच व पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से बचाव रहता है। साथ आंतों को भी मजबूती मिलती है।
खून बढ़ाए
इसमें आयरन होने से शरीर में खून की कमी पूरा होने में मदद मिलती है। ऐसे में एनीमिया पेशेंट्स को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इससे उन्हें खून बढ़ने के साथ थकान व कमजोरी की परेशानी से राहत मिलेगी।
मजबूत हड्डियां
शलगम कैल्शियम व आयरन का उचित स्त्रोत है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। ऐसे में ज्वॉइंट व बॉडी पेन से आराम मिलता है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर शलगम का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में थकान, कमजोरी, शरीर में दर्द आदि की शिकायत दूर हो चुस्ती-फुर्ती आती है। साथ ही सर्दी-जुकाम, खांसी व मौसमी बीमारियों से बचाव रहता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
शलगम में एंटी-एजिंग गुण होने से यह सेहत के साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद होती है। इसके सेवन से स्किन को गहराई से पोषण मिलने के साथ दाग-धब्बे, झुर्रियों की समस्या से छुटकारा मिलता है। ऐसे में स्किन नेचुरली ग्लो करती है।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440