गर्मियों में भिंडी को डाइट में शामिल कर इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। गर्मियों के मौसम में हमें अपनी सेहत का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। इस मौसम में हेल्दी रहने के लिए डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स का ज्यादा सेवन करना चाहिए। सब्जियां हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है खासतौर पर हरी सब्जियां। हर मौसम में कुछ मौसमी सब्जियां आती हैं जो सेहत के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है।

ऐसी ही एक गर्मियों की सब्जी है भिंडी। भिंडी को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। भिंडी को ओकरा के नाम से भी जाना जाता है। भिंडी एक ऐसी सब्जी है जिसे हर कोई पसंद करता है। भिंडी की सब्जी को आप कई प्रकार से बना सकते हैं।

दरअसल कुछ लोगों को भिंडी की सब्जी भंरवा पसंद होती है तो कुछ को कुरकुरी भिंडी। भिंडी को आप कैसे भी खाएं ये सेहत के लिए बहुत गुणकारी मानी जाती है। भिंडी में विटामिन्स, मिनरल, फ्लोएट और कैल्शियम सहित कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं। भिंडी को डाइट में शामिल कर इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको भिंडी खाने के फायदों के बारे में बताते हैं।

यह भी पढ़ें -   अपराधियों का काल बनेगा आपरेशन क्रेक डाउन संदिग्धों पर होगी ताबड़तोड़ कार्यवाही

ये हैं भिंडी के फायदे –
पाचन तंत्र- भिंडी फाइबर से भरपूर सब्जी है। इसमें मौजूद लसलसा फाइबर पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे पेट फूलना, कब्ज, दर्द और गैस जैसी समस्याएं नहीं होती।

हृदय- भिंडी आपके दिल को भी स्वस्थ रखती है । इसमें मौजूद पैक्टिन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, साथ ही इसमें पाया जाने वाला घुलनशील फाइबर, रक्त में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है।

डायबिटीज- इसमें पाया जाने वाला यूगेनॉल, डायबिटीज के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। यह शरीर में शर्करा के स्तर को बढ़ने से रोकता है, जिससे डायबिटीज का खतरा कम होता है।

अनीमिया- भिंडी एनीमिया में भी काफी लाभदायक होती है। इसमें मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन का निर्माण करने में सहायक होता है, और विटामिन- के, रक्तस्त्राव को रोकने का कार्य करता है।

आंखों की रोशनी- भिंडी विटामिन-ए, बीटा कैरोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंटद्यस से भरपूर होती है, जो सेल्युलर चयापचय से उपजे मुक्त कणों को समाप्त करने में सहायक होते हैं। यह कण नेत्रहीनता के लिए जिम्मेदार होते हैं। इसके अलावा भिंडी मोतियाबिंद से भी बचाती है।

हड्डियां बनाए मजबूत– भिंडी में पाया जाने वाला लसलसा पदार्थ हमारी हड्डियों के लिए उपयोगी होता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन-के हड्घ्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है।

यह भी पढ़ें -   प्रतिभा और अभिभावकत्व का उत्सव, वुडलैंड स्कूल में ‘इयर द शोकेस 2026’ भव्य आयोजन

हम्यून सिस्टम- भिंडी में विटामिन-सी होने के साथ यह एंटीआक्सिडेंट से भरपूर होती है। जिसके कारण यह इम्यून सिस्टम को मजबूत कर शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करती है। इसे भोजन में शामिल करने से कई बीमारियों जैसे खांसी, ठंड जैसी समस्याएं भी नहीं होती।

कैंसर- भिंडी को अपनी थाली में शामिल करके आप कैंसर को दूर भगा सकते हैं। खासतौर से कोलन कैंसर को दूर करने में भिंडी बहुत फायदेमंद है। यह आंतों में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती है, जिससे आंतें स्वस्थ रहती हैं और बेहतर तरीके से कार्य करती हैं।

वजन-भिंडी आपके वजन को कम करने के साथ ही अपकी त्वचा को जवान बनाए रखने में भी मदद करती है। इसका प्रयोग बालों को खूबसूरत, घना और चमकदार बनाने के लिए भी किया जाता है। इसके लसलसे पदार्थ को नींबू के साथ शैंपू की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

गर्भावस्था- गर्भावस्था में भिंडी का सेवन लाभदायक होता है। भिंडी में फोलेट नाम का एक पोषक तत्व पाया जाता है जो भ्रूण के दिमाग के विकास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा भिंडी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440