इम्यूनिटी कमजोर होने के लक्षण, इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं, इम्यूनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। इम्यूनिटी हमारे शरीर को सभी तरह की बीमारियों से लड़ने के लिए शक्ति प्रदान करती है। इसे रोग प्रतिरोधक क्षमता और प्रतिरक्षा भी कहते हैं । मजबूत इम्यूनिटी न केवल आपको कई शारीरिक समस्याओं से बचाती है, बल्कि संक्रमणों से भी लड़ने में बहुत प्रभावी होती है। यदि आपकी इम्यूनिटी बहुत मजबूत है तो आप कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से भी लड़ सकते हैं।

बदलते मौसम में यदि आप बार-बार बीमार पड़ते हैं और आपको अक्सर सर्दी-खांसी या बुखार हो जाता है, तो आपकी इम्यूनिटी बहुत कमजोर है। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में संक्रमण और इम्यूनोडेफिशियेंसी विकारों का खतरा बहुत ज्यादा होता है। ऐसे में डॉक्टर भी आपको इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं, इम्यूनिटी कमजोर होने के लक्षण, इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं, इम्यूनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय इत्यादि।

इम्यूनिटी कम होने के लक्षण क्या है?
कमजोर इम्यूनिटी कई सारी बीमारियों को आमंत्रित करती है। इसलिए इसके लक्षणों के बारे में जानना बहुत जरूरी है। कमजोर इम्यूनिटी के लक्षण निम्नलिखित है-

बिना वजह थकान महसूस होना
यदि बिना काम किए शरीर में थकावट हो, बदन दर्द हो तो ऐसे में इंसान को सुस्ती महसूस होने लगती है। असल में कमजोर प्रतिरक्षा होने पर शरीर हमेशा बैक्टीरिया के खिलाफ लड़ते रहता है, जिसके कारण अत्यधिक तनाव और थकान का अनुभव होता है।
पेट संबंधी परेशानियां

यदि आपको पेट दर्द, कब्ज, दस्त, अपच, एसिडिटी या कभी-कभी उल्टी की समस्या हो रही है, तो यह भी इम्यून सिस्टम कमजोर होने के लक्षण हैं। ऐसे में शरीर पर अटैक करने वाले बैक्टीरिया पेट में आसानी से पहुंच जाते हैं और पेट संबंधी समस्याओं का कारण बनते हैं।

सर्दी जुकाम
सर्दी-खांसी और जुकाम भी इम्यूनिटी कमजोर होने के लक्षण है। यदि आपको जल्दी-जल्दी सर्दी जुकाम होने लगे तो समझ जाइए की आपकी इम्यूनिटी कमजोर है।

इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय क्या है?
सबसे पहले इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हेल्दी लाइफ स्टाइल का चुनाव करें। इसके अलावा, इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय निम्नलिखित है- स्ट्रेस ना लें, प्रोसेस्ड फूडका सेवन कम करें, पर्याप्त नींद लें, नियमित रूप से एक्सरसाइज करें, लो फैट डाइट का सेवन करें, वजन को संतुलित करें, धूम्रपान और तंबाकू का सेवन न करें, स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, विटामिन-सी, डी और आयरन का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः वुडलैंड्स स्कूल के छात्र उदय जोशी का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन

इम्यूनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय क्या है?

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप घर में मौजूद निम्नलिखित चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो सकती है।

हल्दी
इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए हल्दी को बहुत उपयोगी बताया गया है। इसमें करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मॉड्यूलेट करने का कम करता है। आप दूध में हल्दी मिलाकर पी सकते हैं।

लहसुन
लहसुन संक्रमण को शरीर से कोसों दूर रखता है। आप इसका सेवन इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए कर सकते हैं।
अदरक
अदरक में कई तरह के औषधीय गुण होते हैं। यह आपको कई तरह के मौसमी बीमारियों से दूर रखता है और आपके इम्यूनिटी को मजबूती प्रदान करता है। आप इसको चाय या पानी के साथ उबाल कर पी सकते हैं।
ग्रीन टी
ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करके शरीर को स्वस्थ बनाता है। यह आपको ऑक्सीडेंट और फ्री-रेडिकल से बचाता है। आप दिनभर में 1-2 कप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं।
सेब का सिरका (एप्पल साइडर विनेगर)
सब का सिरका भी आपके प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने का काम करता है। रिसर्च में यह पाया गया है की यह आपके इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम कर सकता है।

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाएं?
चटनी

आंवले में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सुबह में आप आंवले-नींबू की चटनी का सेवन कर सकते हैं। आप आंवले को ऐसे कच्चा भी खा सकते हैं। कुछ लोग इसका सेवन शहद के साथ भी करते हैं। और भी कई तरीकों से आप आंवला का सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में हवाई सफर हुआ आसान, मुख्यमंत्री धामी ने शुरू की चार नई हेली सेवाएं

काढ़ा
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप तुलसी, अदरक और दालचीनी का काढ़ा पी सकते हैं। आप इसे सुबह चाय की तरह पी सकते हैं। इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए, चाहें तो आप इस में नमक और काली मिर्च मिलाकर भी पी सकते हैं। यह आपको कई मौसमी बीमारियों से भी बचाता है।

मिल्क शेक –

इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए आप ड्राइफ्रूट से बनी मिल्क शेक का सेवन भी कर सकते हैं। छुहारा अपने कई औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। आप छुहारा, बादाम मिल्क शेक बनाकर पी सकते हैं। इसके अलावा आप इसे रात भर दूध में भीगो कर रख सकते हैं, और सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं।

इम्यूनिटी कम होने के कारण क्या है?
किसी की भी इम्यूनिटी कमजोर होने के पीछे कुछ खराब आदतें भी जिम्मेदार होती है। आइए जानते हैं, इम्यूनिटी कम या कमजोर होने के कारण-

  • अक्सर लोग मिठे का ज्यादा सेवन करते हैं, जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है। इसका सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। आपको बता दें कि शुगर का ज्यादा मात्रा में सेवन आपकी इम्यूनिटी को भी कमजोर कर सकता है।
  • ज्यादा ऑयली फूड का सेवन भी इम्यूनिटी को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए व्यक्ति को ऑयली फूड के सेवन से बचना चाहिए।
  • प्रोसेस्ड मीट से भी इम्यूनिटी पर प्रभाव पड़ता है और आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो सकती है। इसमें सैचुरेटेड फैट पाया जाता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
  • चाइनीज फूड का ज्यादा सेवन भी आपकी सेहत को खराब कर सकता है, और आपकी इम्यूनिटी को कमजोर कर सकता है।
  • पर्यापत नींद नहीं लेना।
  • अनहेल्दी लाइफ स्टाइल।
  • स्मोकिंग और अल्कॉहल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440