फाल्गुन मास में विशेष पूजा और त्योहारों का महत्व

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। फाल्गुन मास हिंदू पंचांग का 12वां महीना होता है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण, भगवान विष्णु, मां जानकी, भगवान शिव, और चंद्रदेव की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस महीने में कई महत्वपूर्ण पर्व और व्रत मनाए जाते हैं। आइए जानते हैं इस महीने के प्रमुख पर्वों और उनकी धार्मिक महिमा के बारे में…

फाल्गुन मास के प्रमुख पर्व, व्रत और त्योहार
विजया एकादशी (फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी)
यह व्रत मानसिक संताप को दूर करने और सात्विकता बनाए रखने के लिए रखा जाता है।

महाशिवरात्रि (फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी)
भगवान शिव के प्रति समर्पण भाव व्यक्त करने, पापों का नाश और मन की शुद्धि के लिए महाशिवरात्रि का व्रत किया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्डः बर्तन चमकाने के बहाने महिला के सोने के कंगन लेकर फरार हुए ठग

फाल्गुनी अमावस्या (फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अमावस्या)
यह अमावस्या पितरों को मोक्ष प्रदान करने वाली मानी जाती है। इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है।

आमलकी एकादशी (फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी)
यह व्रत शत्रुओं पर विजय और दुखों से मुक्ति के लिए रखा जाता है।

होलाष्टक
होली से आठ दिन पहले होलाष्टक की शुरुआत होती है, जब कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता। यह आठ दिन होलिका दहन तक चलते हैं।

होली और होलिकोत्सव (फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा)
इस दिन रंगों का पर्व होली मनाया जाता है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। देवताओं को अबीर और गुलाल अर्पित करना शुभ माना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण ने इसी दिन पूतना नामक राक्षसी का वध किया था।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्डः युवक ने गंगा में लगाई छलांग, भाभी भी दो दिन पहले कूदी

फाल्गुन मास का महात्म्य
फाल्गुन मास में भगवान विष्णु की पूजा, ब्राह्मणों का पूजन, और दान से व्यक्ति के पाप समाप्त होते हैं और वह इस लोक तथा परलोक में सुखी रहता है। इस महीने में शीतल जल से स्नान करना चाहिए और भोजन में फल का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए।
फाल्गुन पूर्णिमा पर मन की नकारात्मक ऊर्जा को भक्ति के माध्यम से दूर किया जाता है और होलिका दहन में दी गई अग्नि से समस्त अनिष्टों का नाश होता है। (आभार: ज्योतिषाचार्य गुंजन वार्ष्णेय, प्रयागराज)

Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440