भीमताल-सातताल में एयरगन से पक्षियों का शिकार-क्रूर हरकत? देंखे वायरल वीडियो…

खबर शेयर करें

समाचार सच, भीमताल। नैनीताल जिले के भीमताल-सातताल की शांत वादियों में एक चौंकाने वाली हरकत कैमरा में कैद हुई है। बाहर से आए पर्यटक शौक के नाम पर एयरगन से पक्षियों का शिकार करते नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसके बाद लोगों ने पर्यटकों पर भारी आक्रोश जाहिर किया।

स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा तो उनके अभिभावक ने दिया चौंकाने वाला बयान- “बच्चे का शौक है।” जानकारी के अनुसार पर्यटक यूपी के प्रयागराज से आए थे।

आपको बता दें, नैनीताल सहित आस-पास के पहाड़ी इलाके इस दिनों पर्यटकों की चहल-पहल से गुलजार हैं। हर साल देशभर के पर्यटक यहाँ शांति, हरियाली और सुकून की तलाश में पहुंच जाते हैं। लेकिन वहीँ कुछ पर्यटक शौक या साहस दिखाने की आड़ में वनजीव सुरक्षा कानून की धज्जियां उड़ाकर जैव विविधता पर बड़ा संकट डाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप

ग्रामवासियों और पक्षी प्रेमियों ने बताया कि पर्यटक एयरगन की मदद से पक्षियों पर निशाना साध रहे थे। उनके हर शॉट पर एक पक्षी गिरने जैसा दर्द हुआ। लोगों ने इसका जमकर विरोध किया, जिसके बाद वन विभाग हरकत में आया।

यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय

डीएफओ चन्द्रशेखर जोशी ने जानकारी दी है कि उनके आदेश पर वन विभाग ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही वन सुरक्षा कानून का उल्लंघन होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी हरकतें न हों।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440