दून में सेवा दल ने हांडी कर को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आज प्रदेश कांग्रेस सेवा दल ने शिविर कार्यालय पर सेवादल के संस्थापक अध्यक्ष एनएस हांडी कर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव महानगर प्रभारी पीयूष गौड़ ने कहा कि श्री हांडी कर के जीवन से जुड़ी महत्त्वपूर्ण योगदान को सांझा किया। श्री गौड़ ने कहा कि हांडीकर ने 1923 को कांग्रेस सेवा दल का गठन किया, कांग्रेस सेवा दल ने सविनय अवज्ञा आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, हांडीकर जी ने घटप्रभा में स्वास्थ्य संस्था की स्थापना की थी व दो बार राज्यसभा के सांसद रहे, उन्हें समाज के उत्कृष्ट कार्यों के लिए पद्मभूषण से भी सम्मानित किया गया। आज सेवा दल के पदाधिकारियों ने सेवादल के संस्थापक अध्यक्ष को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव महानगर प्रभारी पीयूष गौड़, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र जैन, वार्ड अध्यक्ष विजेंद्र कनौजिया, वार्ड महिला अध्यक्ष अंजू नाहर, वार्ड उपाध्यक्ष रामजीलाल, रामशरण, शांति देवी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440