हल्द्वानी में 17 साल की किशोरी ने की आत्महत्या, बहन की डांट के बाद उठाया खौफनाक कदम!

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के पप्पू का बगीचा, इन्द्रनगर इलाके में एक 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सन्नाटा और परिजनों में कोहराम मच गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना घरेलू विवाद के चलते हुई। किशोरी को उसकी बड़ी बहन ने घर के काम को लेकर डांट दिया था। इससे आहत होकर वह अपने कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। करीब एक घंटे बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने किशोरी को फंदे से लटका पाया।

यह भी पढ़ें -   17 मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता शाहिद पेशे से राजमिस्त्री हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में पुलिस की मुठभेड़, कुख्यात असलहा सप्लायर बंटी कोली पैर में गोली लगने से घायल, भारी मात्रा में हथियार बरामद

एक मामूली डांट और घरेलू बातों से आहत होकर एक मासूम जान का यूं जाना, परिवार और समाज दोनों के लिए चेतावनी है। यह घटना एक बार फिर यह सवाल उठाती है- क्या हम अपने बच्चों की भावनाओं को सही से समझ पा रहे हैं?

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440