हल्द्वानी में असमाजिक तत्वों ने शराब की दुकान के शटर में पैट्रोल छिड़क कर लगायी आग

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां कालाढूंगी रोड स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान में कुछ असमाजिक तत्वों ने धावा बोल दिया। आरोप है कि दुकान के शटर में पैट्रोल छिड़क कर आग लगाई गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। जिस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   आमलकी एकादशी 2026: इस दिन भगवान विष्णु पर पीले चंदन, तुलसी और शंख का करें उपाय, चमक उठेगी किस्मत

तहरीर में कालाढूंगी रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के अनुज्ञापी महेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा है कि बीती 16 जून की रात कुछ लोगों ने जबरन दुकान में घुसने का प्रयास किया। जब दुकान के स्टाफ ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो गाली गलौज और हाथापाई की गई। इसके कुछ देर बाद उक्त असमाजिक तत्व पुनः दुकान में आ धमके और बंद दुकान के शटर में पैट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इसकी सूचना पर पहुंचे दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें -   मुख्यमंत्री का 28 फरवरी को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा, जारी हुआ मिनट टू मिनट कार्यक्रम
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440