हल्द्वानी में कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों को किया सम्मानित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। 9 अगस्त से देश में शुरू हुई अगस्त क्रांति के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आहवान पर हल्द्वानी विधानसभा से का शुभारंभ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने किया। इस मौके पर स्वराज आश्रम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को शाल भेंटकर सम्मानित करते यशपाल आर्य ने कहा आज देश में लोगों को आपस में बांटने का कुचक्र रचा जा रहा है। वहीं आज कांग्रेस पार्टी आपस प्रेम भाव बढ़ाने को देश प्रेम के माध्यम से भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कहा कि भाजपा ने विगत 52 वर्षों तक अपने नागपुर कार्यालय में तिरंगा नहीं फहराया। आजादी आंदोलन में यही भाजपा के लोग अंग्रेजों के साथ मुखबिरी करते थे। वहीं भाजपा के लोग आज अपने को राष्ट्रभक्त कहते हुए तिरंगा बांट रहे हैं।

AnilJewellers
BasantArya
AshuJewellers
AlShifaMedicine
ChamanSonsJewellers
ChandraLakshmiJewellers
BholaJewellers
ChotuMurtiKalaKendra
DurgaAbhushan
ChandrikaJewellers

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस का आजादी का इतिहास रहा है। जिस देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा रहा। वहां आज भारत देश विश्व की सबसे बड़ी शक्ति बनने जा रहा है। यह विगत 70 वर्षों में कांग्रेस सरकारों के प्रयास से सफ़ल हो सका है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि आज भाजपा राज में खाद्य पदार्थों में भी टैक्स लगाकर आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। आज बेरोजगारी, महंगाई के राज में भाजपा सरकार तिरंगा भी बेच रहीं हैं।

GurukripaRatnKendra
GandhiJewellers
JaiSainJewellers
KumaunAbhushan
MangalamAbhusha
NelkanthJewellers
JankiTripathi
GayatriJewellers
OmkarJewellers
OPNutritionsHub
यह भी पढ़ें -   देश में लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है केंद्र सरकार: यशपाल आर्य

महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि आज व्यापारियों को जी एस टी के नाम पर डराया जा रहा है। देश में आमजन परेशान हैं। भाजपा सरकार को उखाड़ने का संकल्प अगस्त क्रांति से लिया जा रहा है। पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल ने कहा कि आज विकास की बात नहीं हो रहीं हैं। मात्र आपस में बांटने का कुचक्र रचा गया है। कांग्रेस यात्रा के माध्यम से जनता को भाजपा के काले कारनामों से अवगत करायेगी। लगभग 14 किलोमीटर की पदयात्रा में बढ़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोश खरोश से भाग लिया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड: अस्पताल के टॉयलेट में बच्ची को जन्म देकर फरार हुई मां, जांच में जुटी पुलिस

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, पीसीसी सदस्य हरीश मेहता, एनबी गुणवंत, नरेश अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, ललित जोशी, प्रकाश पांडे, पूर्व मंत्री सुहैल सिद्दिकी, पूर्व विधायक रणजीत रावत, प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा, हेमंत बगड़वाल, गुरदीप सिंह, गुरप्रीत प्रिंस,तारा नेगी, हर्षवर्धन पाण्डेय, हरेंद्र बोरा, मयंक भट्ट, दीप पाठक, संदीप भसौडा, मनोज श्रीवास्तव, प्रकाश पाण्डेय, दीपक बल्यूटिया, सतनाम सिंह, नीमा भट्ट, विमला सांगुड़ी, निर्मला जोशी,युंका अध्यक्ष गजेन्द्र गौनिया, विशाल भोजक,जया कर्नाटक, संजय किरौला,दीप सती, अशोक जोशी, भागीरथी बिष्ट, गोविंद बगड़वाल, जगमोहन बगड़वाल,चंदन नेगी, यशपाल आर्य, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, रविशंकर तिवारी, शशि शर्मा, महेश कांडपाल, हेम पांडे, मनीष पांडे, प्रेम बिष्ट, नितिन बलुटिया नवीन बिष्ट अभिनव छिमवाल एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, दीपक शाह, पार्षद राजू जीना, रवि जोशी, हरीश जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर हुसैन, शराफत जफर, पीएससी चंपा चलवाल, अलका आर्य, सूरज, प्रकाश, संजय, वरुण भाकुनी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

ParvatiKirola
PriyaJewellers
PremJewellers
RadhikaJewellers
RaunakFastFood
ShantiJewellers
SidhhartJewellers
SwastikAutoDeals
SitaramGarments

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *