
समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस को महानगर में वाहन चोरी के मामले में सफलता हाथ लगी है। वाहन चुराने वाले पति-पत्नी को चोरी किये वाहन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया।
मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी हरवंश सिंह ने बताया कि मूलरूप से खूंट धामस अल्मोड़ा की रहने वाली मनीषा बिष्ट पुत्री स्व. इंदर सिंह बिष्ट ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बृज विहार कालोनी स्थित किराए के मकान के बाहर खड़ी कार संख्या यूके 04एजी-2722 चोरी कर ली गई है। कार चोरी की घटना के बाद ही पुलिस तत्परता दिखाते हुए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरा खंगालने शुरू कर दिया। परिणाम स्वरूप पुलिस को चोरों के बारे में अहम सुराग हाथ लगे और कोतवाल हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने चोरों को काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार से चोरी की हुई कार के साथ पति-पत्नी को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में पकड़े गये पति-पत्नी ने अपना नाम शादाब अली पुत्र मुकशाद अली निवासी सैफिया की मस्जिद सिविल लाइन मुरादाबाद और मुस्कान पत्नी शादाब निवासी सैफियो की मस्जिद मुरादाबाद बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां उन दोनों को जेल भेज दिया।
आर्थिक तंगी ने बनाया पति-पत्नी को चोर
शादाब चोरगलिया रोड के पास अपने पिता की दूध की डेयरी में कार्य करता था। इसी दौरान उसने इंदिरा नगर में रहने वाली मुस्कान से शादी कर ली। शादी से नाखुश शादाब के पिता ने उन दोनों को घर से निकाल दिया और बेदखल भी कर दिया। जिसके चलते वह दोनों पर आर्थिक तंगी का संकट मडराने लगा। ऐसे में उन्होंने पैसे कमाने के लालच में चोरी की योजना बनाकर बृज विहार कालोनी से एक कार चुरा ली। उन दोनों क्या पता था कि यह लालच उन्हें जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा देगा।
सफलता प्राप्त करने वाली पुलिस टीम : कोतवाल हरेंद्र चौधरी, एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत, एसआई रविंद्र सिंह राणा, कां. त्रिलोक रौतेला, अशोक कुमार, कुंदन कठायत, महोन जुकरिया, घनश्याम रौतेला, वंशीधर जोशी।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



