ससुरालियों पर लगाया दहेज प्रातड़ना का आरोप, पुलिस को सौंपी तहरीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दहेज का दानव दहेज लोभियों में इस तरह समा गया है कि वह विवाहित महिलाओं का उत्पीड़न करने में जरा भी नही हिचकिचाते हैं, ऐसा ही एक मामला फ्रैंडस कालोनी का पुलिस के सामने आया जिसमें महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी साथ ही पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग भी की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में सुप्रिया नेगी पुत्री नरेंद्र सिंह नेगी निवासी फ्रैन्डस कालोनी पुरानी धानमिल ने कहा है कि उसका विवाह 9 मार्च 2019 को धान मिल में ही रहने वाले पवन पाल पुत्र वीरेन्द्र कुमार पाल के साथ हुआ। विवाह के समय मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिये। लेकिन दहेज लोभी ससुराली इससे नाखुश दिखे और विवाह के कुछ समय बाद ही उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। पति व सास आये दिन उसके साथ मारपीट करने लगे। इस बीच जब उसने पुत्री को जन्म दिया तो ससुरालियों की प्रताड़ना और अधिक बढ़ गई। विवाहिता का आरोप है कि 18 मार्च को ससुरालियों ने उससे दहेज के रूप में 20 लाख लाने के लिए मारपीट की। इसके बाद उसके पति ने कठघरिया में कमरा किराये पर लेकर उसे वहां रखा और उसके साथ अक्सर वह मारपीट किया करता था। 10 जून को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद से ससुराली शहर से गायब हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दहेजलोभी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल : 25 जुलाई 2026, शनिवार जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440