ससुरालियों पर लगाया पुत्री को जहर देकर मारने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पिता ने ससुरालियों पर लगाया पुत्री को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को सौंपी तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर के अनुसार रामकुमार सिंह पुत्र सोनपाल सिंह निवासी ग्राम चन्दोखा थाना मदनापुर जिला शाहजहांपुर का कहना है कि बागजाला, गौलापार निवासी प्रमोद सिंह पुत्र विश्राम सिंह व अन्य ससुराली उसकी 28 वर्षीय पुत्री सुनीता से लगातार दहेज में बुलेट मोटर साइकिल की मांग कर रहे थे, असमर्थता जताने पर वह उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। इस बीच उन्हें 16 जुलाई को फोन पर यह सूचना मिली कि उसकी पुत्री की मृत्यु हो गई है, यहां आने पर उन्हें पता चला कि उसकी पुत्री की मौत 15 जुलाई को हो चुकी थी, लेकिन ससुरालियों ने उन्हें इसकी सूचना अगले दिन दी। यह भी आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री की हत्या ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर की है और उसे जहर देकर मारने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में हाईप्रोफाइल चोरियों का खुलासा, 25 लाख के जेवरात संग तीन शातिर गिरफ्तार

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440