उत्तराखंड में कई स्थानों के बदले नामे, देंखे पूरी लिस्ट, हल्द्वानी के दो जगहों के नाम होंगे ये…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने विभिन्न जिलों के कई क्षेत्रों के नाम बदलने का फैसला किया है। हरिद्वार जिले के भगवानपुर ब्लॉक स्थित औरंगज़ेबपुर अब शिवाजी नगर के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा, देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर में भी कई स्थानों के नाम बदले गए हैं। सरकार का कहना है कि ये परिवर्तन जन भावना और भारतीय संस्कृति के अनुरूप किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्थानों के नाम बदलने का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और विरासत को संरक्षित करना है, ताकि लोग देश के महापुरुषों से प्रेरणा ले सकें।

बदले गए स्थानों के नए नामः
हरिद्वार जिले में बदले गए नाम-
औरंगज़ेबपुर → शिवाजी नगर
गाजीवाली → आर्य नगर
चांदपुर → ज्योतिबा फुले नगर
मोहम्मदपुर जट → मोहनपुर जट
खानपुर कुर्साली → अंबेडकर नगर
ईदरिशपुर → नंदपुर
खानपुर → श्री कृष्णापुरी
अकबरपुर फाजलपुर → विजयनगर

यह भी पढ़ें -   गंगा किनारे दो नवजात बच्चियों के शव मिलने से हड़कंप, पुलिस द्वारा दोनों मामलों की गहनता से जांच

देहरादून जिले में बदले गए नामः
मियांवाला → रामजीवाला
पीरवाला → केसरी नगर
चांदपुर खुर्द → पृथ्वीराज नगर
अब्दुल्लापुर → दक्षनगर

नैनीताल जिले में बदले गए नामः
नवाबी रोड (हल्द्वानी) → अटल मार्ग
पनचक्की से आईटीआई मार्ग → गुरु गोवलकर मार्ग

यह भी पढ़ें -   गंगा किनारे दो नवजात बच्चियों के शव मिलने से हड़कंप, पुलिस द्वारा दोनों मामलों की गहनता से जांच

उधम सिंह नगर जिले में बदला गया नामः
नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी → कौशल्या पुरी
सरकार का कहना है कि यह बदलाव स्थानीय जनता की मांग और ऐतिहासिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440