नैनीताल में राजस्थान के युवक ने तंमचे से खुद को गोली से उड़ाया, जानिए क्या है मामला…

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। मल्लीताल नैनीताल कोतवाली क्षेत्र में राजस्थान निवासी युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की मौत सीने में गोली लगने से हुई है। शव के पास तंमचा, एक खोखा और मोबाइल भी बरामद हुआ है। सूचना पर एसएसपी पंकज भट्ट समेत पुलिस टीम ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचानाम भरकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। इधर पुलिस को प्रारंभिक जांच में युवक द्वारा स्वयं को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या करने की दिख रही है। साथ ही फेसबुक पर एक तरफा प्यार में भी खुदकुशी की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस घटना की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल के मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र के गोपाला सदन में विजिलेंस विभाग देहरादून में सेवारत अनिल पांडे मकान है। यहां अनिल के परिवार में उनकी पत्नी जो पब्लिक स्कूल की शिक्षिका हैं और बच्चे यहां रहते हैं। शुक्रवार की सुबह उनके घर के बाहर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र लोग सहम गये। युवक का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। आनन-फानन में लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस दी। सूचना पर कोतवाल प्रीतम सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही एसएसपी पंकज भट्ट ने भी वहां पहुंच कर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। जांच पड़ताल में शव की शिनाख्त 25 वर्षीय सौरभ पांडे पुत्र रामलखन पांडे निवासी हनुमानगढ़ मार्केट, थाना सिंघानिया, जिला हनुमानगढ़, राजस्थान से हुई। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया और परिजनों को सूचित किया। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के स्वजनों को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि मृतक सौरभ पांडे गुरूवार दिन में महिला से मिला था। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल हर कोण से जांच जारी है। यह हत्या है या आत्महत्या इसकी जांच की जा रही है। युवक यहां कैसे पहुंचा पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मौसम का कहर! 3 दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी

जांच में यह बातें निकलकर आ रही हैं सामने…..
सौरभ पांडे एक म्यूजिक एप पर महिला के साथ चार वर्ष से संपर्क में था और लगातार दोनों की फोन पर बातचीत हो रही थी। साथ ही मोबाइल पर चैटिंग भी की जा रही थी। कुछ महीने पहले महिला ने युवक के मोबाइल नंबर को ब्लाक भी कर दिया था। जिसके बाद से दोनों में बातचीत बंद हो गई थी। यह बात भी सामने आयी है कि सौरभ पांडे ने महिला से राजस्थान सरकार योजना के तहत बनने वाले सस्ते फ्लैट दिलाने का झांसा देकर महिला से चार लाख रुपये भी ऐंठ हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440