नैनीताल व हल्द्वानी महानगर में इस तरह से मनाया जायेगा 71वां गणतंत्र दिवस, रूपरेखा तय

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। नैनीताल व हल्द्वानी महानगर में 71 वॉं गणतन्त्र दिवस पूरे अकीदत के साथ मनाया जायेगा। शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गयी।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी ने कहा कि 25 व 26 जनवरी को सांय 06 बजे से रात्रि 11 बजे तक सरकारी, अर्द्ध सरकारी भवनों कों कम वोल्टेज के बल्ब/एलईडी लगा कर प्रकाशमान किये जाये।

बैठक में तय हुआ कि जनपद मुख्याल में 26 जनवरी को प्रातः 8 बजे प्रभातफेरी मल्लीताल गोलघर से गांधीपार्क तल्लीताल तक निकाली जायेगी जिसमें सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व शहर के नागरिकों द्वारा भाग लिया जायेगा। प्रातः 9ः30 बजे सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहरण किया जायेगा तथा संकल्प स्मरण व राष्ट्रगान किया जाएगा। 10ः30 बजे महापुरूषों की मूर्तियों पर माल्यापर्ण किया जायेगा। तत्पश्चात् 11 बजे मल्लीताल फ्लैट्स मैदान में पुलिस परेड का आयोजन किया जायेगा। परेड में पुलिस जवानों के साथ ही होमगार्ड, पीआरडी, एनसीसी, नेवल, के जवान प्रतिभाग करेंगे। परेड के उपरान्त गीत एवं नाट्य विभाग द्वारा देशभक्ति पर आधारित गीत गाये जायेंगे।

बैठक में तय हुआ कि हल्द्वानी स्टेडियम से प्रातः 07 बजे से मैराथन दौड़ का आयोजन किया जायेगा तथा प्रातः 8 बजे प्रभात फेरी रामलीला ग्राउण्ड से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग होते हुए शहीद चौक में समाप्त होगी। जनपद की सभी तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालयों, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों में भी प्रातः 8 बजे प्रभात फैरी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि गणतन्त्र दिवस के अवसर पर सभी विद्यालयों में वाद-विवाद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायें तथा स्कूली बच्चों को भारतीय संविधान के बारे में भी विस्तार से बताया जाये। उन्होंने विद्यालयों में (शीतकालीन अवकाश वाले विद्यालयों को छोड़कर) विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये।

श्री जंगपांगी ने नगर निकाय एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों के साथ ही नगर आयुक्त हल्द्वानी को निर्देश दिये कि सार्वजनिक स्थलों, स्मारकों व महानुभवों की मूर्तियों, सफाई के साथ ही रंगरोगन करायें। गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी निकाय अपने-अपने क्षेत्रों के मलिन बस्तियों को चिन्हित कर विशेष सफाई अभियान चलाये। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने कार्याेलयों एवं परिसर में 31 जनवरी तक स्वच्छता अभियान लगातार जारी रखने के भी निर्देश दिए।

बैठक में उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 भारती राणा, एएसपी राजीव मोहन, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, सहायक निदेशक खेल अख्तर अली, बीडीओ चन्द्रा राज के साथ ही ललित मोहन जोशी, नारायण दत्त, दुर्गादत्त रूबाली, ज्योति प्रकाश एडवोकेट सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व अधिकारी उपस्थित थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440