सिद्धेश्वर श्री बालाजी मन्दिर में श्रीकृष्ण-राधाजी की मूर्ति स्थापना

खबर शेयर करें

मंदिर के पंचम वार्षिकोत्सव पर होगा अखण्ड रामायण पाठ व हरिनाम संर्कितन

समाचार सच, हल्द्वानी। सिद्धेश्वर श्री बालाजी मन्दिर श्री संकट मोचन मेहन्दीपुर बालाजी दरबार के पंचम वार्षिक महोत्सव पर श्रीकृष्ण-श्रीराधा मूर्ति की स्थापना होगी। इस मौके पर पालकी यात्रा, अखण्ड रामायण पाठ के साथ-साथ श्रील नित्यानन्द पाद आश्रम गोकुल धाम गौशाला हल्दूचौड़ के श्री चैतन्य मंडल द्वारा हरिनाम संर्कीतन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें -   मुख्यमंत्री का 28 फरवरी को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा, जारी हुआ मिनट टू मिनट कार्यक्रम

उक्त जानकारी यहां बरेली रोड, अम्बेडकर नगर में स्थित उक्त दरबार के पं0 अमित ने दी। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी वाषिकोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम में 29 जनवरी को चोला एवं सिंगार व भजन संध्या, 30 जनवरी को प्रातः 8 पालकी यात्रा का आयोजन किया जायेगा। तद्पश्चात श्रीकृष्ण-राधाजी की मूर्ति स्थापना व अखण्ड रामायण पाठ प्रारम्भ किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को श्री चैतन्य मंडल द्वारा हरिनाम संकिर्तन किया जायेगा। तद्श्चात अखण्ड रामायण परायण के पश्चात विशाल भण्डारे का आयोजन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बैंक्वेट हॉल स्वामी अरुण बिष्ट की कार में संदिग्ध मौत, अस्पताल के पास खड़ी गाड़ी से मिला शव
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440