कालाबाजारी के मामले में इस लैब का संचालक गिरफ्तार, क्या था मामला जाने…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जहां एक ओर कोरोना संक्रमण काल में लोगों की सहायता हेतु मददगार अपना हाथ बढ़ा रहे हैं वहीं दूसरी ओर कुछ तथाकथित लोग इस आपदा को अपना अवसर बनाने से भी नहीं चूक रहे है। ऐसे ही एक मामला महानगर में मंगलवार को कोविड जांचों के निर्धारित दामों से अधिक वसूलने पर पुलिस-प्रशासन ने लैब संचालक को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवक के द्वारा पुलिस के द्वारा बनाये गये कालाबाजारी नम्बर पर शिकायत दर्ज करायी कि मुखानी स्थित पैथ काइंड लैब में आरटीपीसीआर टेस्ट में निर्धारित शुल्क 700 की बजाय 1200 वसूले जा रहे हैं। जिस पर पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की गई। लैब में जांच के ऐवज में लूट-खसोट होना पाया गया। इस पर लैब संचालक महेंद्र सिंह रावत पुत्र भोपाल सिंह रावत निवासी डहरिया को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस की ओर से आवश्यक वस्तु अधिनियम, आपदा प्रबंधन एक्ट व जालसाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में नायब तहसीलदार हरीश राम, मुखानी एसओ सुशील कुमार, आरटीओ चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व, जानें 29 जुलाई 2026 का शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440