हल्द्वानी में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सीएम धामी बोले-कार्यकर्ताओं का तप व त्याग पार्टी की होती है आत्मा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति के दूसरे दिन के द्वितीय सत्र में बोलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का तप ओर त्याग ही पार्टी की आत्मा होती है। कार्यकर्ता जो मेहनत करता है उसका पार्टी हमेशा मूल्यांकन के आधार पर ही वह आगे बढ़ता है इसलिए कार्यकर्ताओं को सिर्फ़ संगठन का कार्य निष्ठा के साथ करना चाहिए पार्टी स्वयं उसे आगे बढ़ाने का कार्य करती है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने बताया कि सरकार अपने घोषणा पत्र के आधार पर कार्य कर रही है और उसने अपने गरीबों को तीन सिलेंडर मुफ्त देने, वृद्धावस्था-विधवा पेंशन को बढ़ाने तथा समान नागरिकता कानून बनाने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए हैं। हम प्रदेश में एक भ्रष्टाचार मुक्त और जनहितकारी सरकार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बैठक को संबोंधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कार्यसमिति को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के सफल 8 वर्ष पूरे होने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में इन 8 सालों में देश का पूरे विश्व में सम्मान बढ़ा है और आज भारत विश्व को दिशा दिखाने काम कर रहा है। उन्होंने रूस यूक्रेन युद्ध के आरंभ में यूक्रेनी और रुसी सेना द्वारा भारतीय छात्रों को निकालने के लिए भारतीय झंडे लगी गाड़ियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाने की बात का जिक्र करते हुए कहा कि आज भारत का सम्मान विश्व के सभी देश करते हैं।

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने संगठन के महत्व को बताते हुए कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसका एक सामान्य कार्यकर्ता देश का प्रधानमंत्री, किसी राज्य का मुख्यमंत्री, विधायक, सांसद बन सकता है नरेंद्र मोदी जी और पुष्कर धामी जी इसके उदाहरण है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता भाजपा संगठन की रीढ़ हैं और कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज भारतीय जनता पार्टी केंद्र और राज्य में अपनी सरकार बना पाई है।

यह भी पढ़ें -   रामलीला के मंच से नैनीताल पुलिस का साइबर सुरक्षा संदेश, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की पहल पर जन-जन को किया जा रहा जागरूक

प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कार्यसमिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए संगठन के आगामी कार्याे की रूपरेखा तैयार की और कार्यकर्ताओं से इन संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने का आव्हान किया। उन्होंने जानकारी दी कि 10 जून से 20 जून तक प्रत्येक जिले की कार्यसमिति सम्पन्न कर दी जाएंगी। केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के सफल 8 वर्ष पूर्ण होने पर एक पखवाड़े से कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है और केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगो को सम्मानित किया जा रहा है। वर्तमान में सोशल मीडिया के महत्व को बताते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया में एक्टिव रहने तथा इसके माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का आम जनमानस में प्रचार प्रसार करने को कहा।
बैठक में प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा के देश के 5 लोकप्रिय सांसदों में चुने जाने पर उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया। कार्यसमिति के दूसरे दिन द्वितीय सत्र में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी संबोधित किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026 : नवरात्रि के छठे दिन मां स्कंद माता की पूजा किस तरह करें जाने विधि, मंत्र, आरती और कथा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440