गर्मियों के मौसम में कई लोगों को सर्दी और खांसी से जुड़ी समस्या घेर लेती हैं, तुरंत मिलेगी राहत

खबर शेयर करें

In the summer season, many people are surrounded by problems related to cold and cough, they will get immediate relief.

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सर्दी और खांसी की समस्या आमतौर पर सर्दियों के महीनों में सबसे ज्यादा होती है। लेकिन वातावरण बदलने के साथ गर्मियों के मौसम में भी यह समस्या लोगों को घेरने लगी है। इसके पीछे की वजह किसी तरह की एलर्जी, इंफेक्शन या सर्दी-गर्मी हो सकती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चिल-चिलाती हुई गर्मी के कारण कई तरह के फ्लू हो रहे हैं, जिससे ज्यादातर लोगों को गले में खराश या बुखार हो रहा है। आज हम आपको बताएंगे कि, कौन से उपाय करके गर्मी के महीनों में खांसी और सर्दी से कैसे निपटा जाए।

गर्मियों में सर्दी और खांसी से बचाएंगे ये उपाय

रखें हाइड्रेटेड

गर्मियों के मौसम में अगर आपको सर्दी और खांसी की समस्या हो रही है, तो खुद को हाइड्रेट रखने के लिए खूब सारा पानी या कुछ लिक्विड लें। इससे बलगम को ढीला करने और उसके जमने से बचाव करने में राहत मिल सकती है। हर रोज कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीने का लक्ष्य निर्धारित करें। और शराब के साथ कैफीन का सेवन करने से बचें।

यह भी पढ़ें -   21 फरवरी 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

करें आराम

बीमारी कोई भी क्यों ना हो। उससे उबरने के लिए ज्यादा से ज्यादा आराम की जरूरत होती है। रोज रात को कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर पूरी करें। जरूरत पड़ने पर दिन में भी झपकी ले सकते हैं। ज्यादा मेहनत करने से खुद को बचाने की कोशिश करें। ज्यादा काम शरीर को ज्यादा तकलीफ में डाल सकता है।

एलर्जी से बचें

अगर आपको धुंए, धूल या धूप जैसी चीजों से एलर्जी है तो, इनसब से बचने की कोशिश करें। अक्सर गर्मियों के मौसम में हम ऐसी चीजों के संपर्क में आ जाते हैं, जिससे खांसी और जुकाम और भी ज्यादा बिगड़ सकता है। अगर संभव हो जब एलर्जेंन का लेवल ज्यादा हो तो, ऐसे समय में बाहरी गतिविधियों से बचें। इसके अलावा स्मोकिंग और सेकंड स्मोक के संपर्क में आने से भी बचाव करें।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ तेज, 251 लोगों का सत्यापन, 63 पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई, घ्26,750 का जुर्माना

ह्यूमिडिफायर का करें इस्तेमाल

गर्मियों में चलने वाली हवा खांसी को बढ़ा सकती है। जिसे सांस लेने में तकलीफ भी हो सकती है। ह्यूमिडिफायर के इस्तेमाल से हवा में नमी बढ़ती है और नाक से लेकर गले तक के रास्ते को साफ करने में मदद मिलती है। इससे बैक्टीरिया और मोल्ड के बढ़ने से रोका जा सकते हैं। ह्यूमिडिफायर को नियमित रूप से साफ रखना सुनिश्चित करें।

साफ सफाई का रखें ध्यान

खांसी और जुकाम ज्यादा इंफेक्शन फैला सकते हैं। इसलिए यह बीमारी दूसरों तक ना पहुंचे इसके लिए साफ सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखें। अपने हाथों को नियमित रूप से साबुन और पानी से अच्छे से धोएं। साथ ही बार बार अपने चेहरे को छूने से बचें। खांसते या छींकते समय अपने मुंह और नाक टिश्यू से ढके और इस्तेमाल करने के बाद उसे ठीक तरीके से डिस्पोज कर दें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440