उत्तराखंड के इन जिलों में सोमवार को स्कूलों में रहेगा अवकाश, लगातार जारी बारिश के चलते लिया गया फैसला

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/नैनीताल। उत्तराखण्ड के कई जिलों में लगातार जारी बारिश को देखते हुए नैनीताल, अल्मोड़ा, तथा पिथौरागढ़ जनपद के जिलाधिकारियों ने कल सोमवार 10 अक्टूबर को एक से कक्षा 12 तक के शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालय व आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश रखने के आदेश जारी किये हैं। आपको बता दें कि मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार सोमवार 10 अक्टूबर को भी कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गयी है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मौसम का कहर! 3 दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी

नैनीताल जनपद जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने 10 अक्टूबर (सोमवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं आंगनबाड़ी केन्द्र को बंद रखने तथा प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल एवं अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयों में उपस्थित रहने के आदेश दिए है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का अनुपालन न करने पर सम्बन्धित विद्यालय/ संस्थान के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। इसी तरह का आदेश अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत के जिला अधिकारियों की ओर से भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड में रिश्वतखोर JE रंगे हाथ गिरफ्तार: 80 हजार लेते ही विजिलेंस का छापा, बिजली विभाग में मचा हड़कंप
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440