यूएस नगर में पति की हैवानियत, पत्नी को पहले गैस से झुलसाया फिर डाली खौलती चाय, ये है पूरा मामला…

खबर शेयर करें

समाचार सच, किच्छा। उत्तराखंड में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में पत्नी ने घर का खर्चा मांगा तो पति हैवानियत पर उतर आया। उसने पत्नी को पहले तो गैस से झुलसाया और बाद में खौलती चाय डाल दी। जिसमें वह बुरी तरह झुलस गई। महिला के भाई की तहरीर पर पुलभटटा थाने में पुलिस ने आरोपी पति समेत अन्य परिजनों पर केस दर्ज किया है।

मो. जाहिद निवासी गिरधरपुर थाना देवरनियां जिला बरेली ने पुलभटटा थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन की 12 साल पहले मुमताज निवासी सिरौलीकलां के साथ शादी हुई थी। आरोप लगाया कि बहनोई मुमताज, सास अन्नो, ससुर मुश्ताक और भाई भूरा शादी के बाद से ही बहन गुलफसा को मारते पीटते थे। आरोपी मुमताज पहले भी जान से मारने की कोशिश कर चुका है।

आरोप है कि बहन के गुप्तांग पर भी उसने कई बार जलाया। शिकायतकर्ता के अनुसार 13 अगस्त को सुबह बहन अपने ससुराल में चाय बना रही थी तभी खर्चे को लेकर पति व ससुरालवालों से बहस होने लगी। आरोप है कि इस दौरान मुमताज ने सिर के बाल पकड़कर गुलफसा के चेहरे को गैस की तेज लपट में जलाया और फिर खौल रही चाय उसपर फेंक दी। इसके बाद मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। महिला ने किसी अनजान व्यक्ति के फोन से अपने मायके फोन कर मामले की जानकारी दी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440