उत्तराखंड में असम राइफल्स के जवान की हृदयगति रुकने से मृत्यु, छुट्टी पर आया था घर

खबर शेयर करें

समाचार सच, चमोली। जिला चमोली के गौचर क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां असम राइफल्स में तैनात 41 वर्षीय जवान किशन सिंह की आकस्मिक मृत्यु से इलाके में शोक का माहौल है। किशन सिंह, जो वर्तमान में छुट्टी पर घर आए हुए थे, की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गौचर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -   दून में दिनदहाड़े शूटआउटः जिम से निकलते ही बरसी गोलियां, हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा ढेर

गौचर चौकी प्रभारी मानवेंद्र गुसाईं ने बताया कि गुरुवार, 5 दिसंबर को अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में पता चला कि किशन सिंह नारायणगढ़, चमोली के स्थायी निवासी थे और असम राइफल्स में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में मृत्यु का कारण हृदयगति रुकना बताया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कर्णप्रयाग के उप-चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा गया है। पोस्टमॉर्टम और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440