नववर्ष पर पर्यटकों की भीड़ के मद्देनजर सीएम धामी ने दिए सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए विशेष निर्देश

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में एक उच्च स्तरीय बैठक कर नववर्ष के आगमन पर संभावित पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों पर ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के लिए समुचित कदम उठाए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यातायात और सुरक्षा प्रबंधन के तहत सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन, और ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे तकनीकी उपकरणों का अधिक इस्तेमाल किया जाए।

मुख्यमंत्री के निर्देश-
सुरक्षा और यातायात प्रबंधनः

-प्रमुख पर्यटन स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
-रात्रि में सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख मार्गों पर गश्त बढ़ाई जाएगी।
-ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   NEP 2020 की समझ को लेकर 8 दिन चला बड़ा अकादमिक मंथन, देशभर के 180 शिक्षकों-शोधकर्ताओं ने लिया हिस्सा

कानून का पालन-
-शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति से गाड़ी चलाने, और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-तकनीकी उपायों का अधिकतम इस्तेमाल कर घटनाओं पर निगरानी रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें -   मूल वीडियो में बदलाव कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप; तीर्थ पुरोहितों ने कार्रवाई की मांग उठाई

बैठक में उपस्थित अधिकारीः
बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमन, और उपाध्यक्ष एम.डी.डी.ए बंशीधर तिवारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440