उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल गौलापार हल्द्वानी में महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/नैनीताल, डेस्क। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा.निर्देशानुसार और माननीय जिला न्यायाधीश महोदयए सुबीर कुमार के मार्गदर्शन में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की सचिव श्रीमती बीनू गुलयानी के निर्देशन में एक विशेष पहल की शुरुआत की गई है। इस पहल के तहत सुल्तान नगरी, गौलापार हल्द्वानी के गांव में महिलाओं और युवतियों को कौशल प्रशिक्षण के अंतर्गत सिलाई प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

यह कार्यक्रमए पैरा लीगल वॉलंटियर श्रीमती उमा भंडारी और सुनिधि विकास संस्था के सहयोग से आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण में भाग लेने वाली महिलाओं में विशेष उत्साह और प्रेरणा देखने को मिली। महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देने के साथ.साथ उन्हें स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित किया गयाए ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में अपनी पहचान बना सकें।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षिका माला आर्य, ममता धपोला और देवकी देवी भी मौजूद थीं, जिन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को सिलाई के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया और उन्हें आवश्यक तकनीकी ज्ञान प्रदान किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय महिलाओं ने अपने सपनों को साकार करने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सराहना की और इसके माध्यम से अपने जीवन को बेहतर बनाने की उम्मीद जताई।

यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने

इस सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन से निश्चित रूप से गौलापार क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नई राह मिलेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440