एफआरआई गेट पर भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच का धरना

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) से संविदा कर्मचारियों को निकालने पर रोष जताते हुए भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच ने दूसरे दिन भी एफआरआई गेट पर प्रदर्शन कर धरना दिया। मंच के राष्ट्रीय संयोजक दौलत कुंवर ने बताया कि संस्थान निदेशक को 10 दिन पहले ज्ञापन सौंपा गया था, जिसका संज्ञान नहीं लेने पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है। यह धरना मांग पूरी होने तक जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि 15 से 20 वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को हटाना गलत है। उन्होंने कहा कि अगर इनकी जगह नए लोगों को रखा गया तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने मांग उठाई कि वन अनुसंधान संस्थान से निकाले गए सभी संविदाकर्मियों को उसी प्रभाग, अनुभाग और पद पर पुनरू नियुक्त किया जाए। इस दौरान अजय शर्मा, प्रह्लाद सिंह निहाल, सुनील कुमार, राजीव, सूर्यप्रकाश, विजय राहुल ठाकुर, पवन, अमित, बैला, विजय प्रकाश, प्रियांशु मुंडेपी, शुभम चौटाला, अशोक कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल दुग्ध संघ चुनाव में बड़ा फैसला! 245 में 238 समितियों में निर्विरोध निर्वाचन, मुकेश बोरा 12वीं बार बने अध्यक्ष
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440