कोर्ट में चल रहे प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक शिविर कार्यालय से वीडियो कान्फे्रसिंग के माध्यम से सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने कोर्ट के मामलों के साथ एवं तहसीलदारों/नायब तहसीलदारों के कोर्ट में चल रहे प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार 6 माह से अविवादित विरासत के मामलों का निस्तारण हर हाल में करना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य देय की वसूली प्रत्येक दशा में शत् प्रतिशत् करने तथा विविध देयों में तेजी लानेे के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि 229बी सरकारी भूमि के मामलों की सुनवाई करते हुए निस्तारण की कार्यवाही करें। इसके अलावा स्वामित्व योजना के तहत् विकासनगर एवं कालसी की स्थिति पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि चूना मार्किंग, ड्रोनलाईन व प्राथमिक नक्शों के कार्यों में तेजी लाएं।

उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थाई, जाति, आय, चरित्र, हैसियत एवं उत्तरजीवी के लम्बित-प्रमाण पत्रों को समयबद्धरूप से निस्तारित कराएं साथ ही ई-रजिस्टेशन एवं म्यूटेशन/नामान्तरण की प्रक्रिया एवं उत्तराधिकार के आॅफलाईन दर्ज प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल, वीसी के माध्यम से उप जिलाधिकारी ऋषिकेश वरूण चैधरी, विकासनगर सौरभ असवाल, चकराता अभिनव शाह, सदर गोपालराम बिनवाल, कालसी संगीता कन्नोजिया, डोईवाला लक्ष्मीराज चैहान, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   कार्तिक मास 2026: पूरे महीने श्रद्धा और नियम के साथ धार्मिक अनुष्ठान करें और इन धार्मिक पाठों का पाठ नित्य करें
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440