
समाचार सच, हल्द्वानी। आयुष हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर हल्द्वानी द्वारा लालडांठ रोड स्थिति लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल में अंतराष्ट्रीय योग दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि पार्षद श्रीमती गंगा जोशी एवं सेंटर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रोली जोशी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर योग प्रशिक्षिका संयोगिता सिंह ने समारोह में उपस्थित आम लोगों को प्रायोगिक रुप में दर्जनों आसन के गुर सिखाए।

इस मौके पर पार्षद गंगा जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि मन को शब्दों से मुक्त करके अपने आपको शांति और रिक्तता से जोडने का एक तरीका है योग। योग समझने से ज्यादा करने की विधि है।
सेंटर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रोली जोशी ने सभी मुख्यअतिथि एवं समस्त आगुन्तकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग सिर्फ एक व्यायाम प्रणाली नहीं है। योग व्यक्ति के अस्तित्व की सार्वभौमिकता को जानने के लिए व्यक्ति की सीमाओं को मिटाने का विज्ञान है। योग दिवस का मकसद लोगों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जागरूक करना है। योग को निजी और सार्वजनिक जीवन में बढ़ावा देना है। आज के जमाने में वृद्ध ही नहीं, युवा भी, कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। तरह-तरह की बीमारियों से लोगों को बचाने और उन्हें स्वस्थ रखने के लिए नौ साल पहले इसकी पहल हुई थी। योग न सिर्फ लोग शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ बने रहते हैं।
इससे पूर्व योगा समारोह में योगा प्रशिक्षिका संयोगिता सिंह ने बताया कि योग शारीरिक व्यायाम का एक प्राचीन अभ्यास है। योग अभ्यासों में शारीरिक व्यायाम जिन्हें ‘आसन’ कहा जाता है। श्वास तकनीक और ध्यान शामिल हैं। योग मन, शरीर और आत्मा के बीच सामान्य कल्याण और सामंजस्य को बढ़ाने का प्रयास करता है। इस दौरान उन्होंने समारोह में आये लोगों को विभिन्न योग आसनों का अभ्यास करवाया।
इस दौरान करीब 50 अधिक लोगों द्वारा योगा अभ्यास किया गया। इस अवसर पर चीफ फार्मेसिस्ट पीएस मेहरा, पवनकान्त नैनीताल, खीमसिंह नगदली, संजीत कुमार सहित सेंटर के कर्मी मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















