दशहरे के दिन कुछ चीजों का दान करना अशुभ माना गया है

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। प्रतिवर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है। विजयादशमी को हम दशहरा के नाम से भी जानते है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष दशहरा शनिवार 12 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं, इसी दिन भगवान राम ने लंकाधिपति रावण का वध कर अपनी पत्नी सीता को मुक्त करवाया था और अधर्म पर धर्म की जीत का परचम फहराया था। सनातन धर्म में दहशरे के दिन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला दहन किये जाने की परंपरा रही है। इस दिन दान का भी विशेष महत्व है।

दशहरे के दिन सैनिक और पुलिसकर्मी अपने शस्त्रों की पूजा करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दशहरे के दिन कुछ चीजों का दान करना अशुभ माना गया है। इस बारे में अधिक जानकारी हम इस लेख से आप तक पंहुचा रहे है। चलिए जानते है दहशरे के दिन किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए।

दशहरा पर नहीं करें चमड़े की चीजों का दान
सनातन धर्म में पशुओं को पवित्र माना गया है और चमड़ा पशुओं की चमड़ी से निर्मित होता है। संभवतया यही वजह है कि, चमड़े की चीजों का दान करना अशुभ होता है। साथ ही यह पशुओं के हमारा असम्मान दिखाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक यह गलती करने पर अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें -   पिथौरागढ़ में मां-बेटे की मौत से पसरा मातम, 14 वर्षीय बेटे की मौत के बाद मां ने भी गंवाई जान

दशहरा पर नहीं करें धारदार चीजों का दान
दशहरा पवित्र त्यौहार है, इस दिन धारधार चीजों का दान करने से घर-परिवार में कलह, तनाव और असहमति का वातावरण निर्मित हो सकता है। ये सभी चीजें नकारात्मक ऊर्जा का आकर्षित करती है। धारधार चीजों का दान आर्थिक तंगी की तरफ ले जा सकता है। इसलिए धारधार चीजों का दान भूलकर भी न करें।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 19 सितम्बर 2026, शनिवारनन्दाष्टमी पर मां नन्दा देवी की पूजा से दूर होंगे रोग-शोक, जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

दशहरा पर नहीं करें हल्दी का दान
सनातन धर्म में हल्दी का सम्बन्ध गुरु ग्रह से माना गया है। कहते है शाम के समय में हल्दी का दान करने से जातक की कुंडली में गुरु ग्रह की स्तिथि कमजोर होती है। इससे उसका जीवन तहस-नहस हो सकता है। शाम के समय हल्दी का दान नकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है, इसलिए यह भूल कभी न करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440