समाज सेवा के लिए जज्बा होना जरूरी

खबर शेयर करें

कमल जोशी मुनि से सीखें सेवा भाव

समाचार सच, हल्द्वानी। समाज सेवा के लिए जज्बा होना बहुत जरूरी होता है। वहीं कुछ लोगों के लिए समाजसेवा मात्र फोटो खिंचा कर फेसबुक व व्हाटसअप ग्रुप में डालने तक ही सीमित नजर आता है। जिसमें केवल उनके द्वारा किसी एक व्यक्ति को एक मास्क या एक भोजन का पैकेट ही देते हुए नजर आता है अगर कोई भी समाज सेवक समाज की सेवा कर रहा है तो उसको जगह-जगह प्रसारित करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि लोग स्वतः ही उस व्यक्ति को उसकी सेवा भाव के कारण समाज में एक अच्छा मुकाम देते हुए नजर आते हैं।

अगर देश के प्रति समाजसेवा करने का जज्बा किसी को सीखना हो तो गौजाजाली निवासी कमल जोशी जो मुनि जी के नाम से जाने जाते हैं उनके द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लगे लॉकडाउन के प्रथम दिन से पुलिस पिकेटस पर बैठे कोरोना वारियर्स को निस्वार्थ भाव से चाय, बिस्कुट की सेवा निरन्तर करते नजर आ रहे हैं।

भाजपा नेता कमल जोशी मुनि व उनके भाई भुवन जोशी, दोनों ही भाई लॉकडाउन से अभी तक सुबह व शाम प्रतिदिन कोरोना वारियर्स की चाय सेवा में जुटे हैं और हल्दूचौड़ से लेकर हल्द्वानी तक सभी बैरियर्स में डयूटी देने वाले पुलिस कर्मियों को चाय व बिस्किट देकर उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440