दैनिक उपयोग की वस्तुएं जरूरतमंद लोगों के घरों तक पहुंचाएगी पुलिस

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कोरोना के संक्रमण के संभावित खतरे के मद्देनजर पुलिस ने भी कमर कस ली है। हालात बिगड़ने की स्थिति में पुलिस दैनिक उपयोग की वस्तुएं जरूरतमंद लोगों के घरों तक पहुंचाएगी, ताकि किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस संबंध में देर रात डीआईजी ने बैठक कर सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने मीटिंग के दौरान सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वह कोरोना से संबंधित किसी भी सूचना पर जल्दबाजी न करें। सभी पुलिसकर्मी सुरक्षा उपायों के साथ संबंधित स्थान या व्यक्ति के पास पहुंचे। साथ ही अपने-अपने थाना क्षेत्र में दैनिक जरूरतों की आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी न होने दें। जरूरत की सभी चीजें सभी लोगों को आसानी से मुहैया होनी चाहिए। वायरस संक्रमण के हालात खराब होने की संभावना के मद्देनजर अपनी तैयारी रखें। प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित हो सकती हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड की मतदाता सूची पर कांग्रेस का बड़ा सवाल, मनोज रावत बोले- एसआईआर में लाखों नाम हटाने का खेल, कोर्ट जाएगी पार्टी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440