जमरानी बांध परियोजना से तराई, भाबर उत्तरप्रदेश के कई जिले होंगे लाभान्वित: अजय भट्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा से सांसद एवं केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी के कुमाऊं सम्भाग कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिलने वाली तिथि 25 अक्टूबर 2023 को उत्तराखण्ड राज्य के इतिहास के पन्नो में हमेशा के लिए दर्ज तिथि कहा। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने दीपावली के बाद बांध निर्माण के लिए टेंडर निकालने एवं जनवरी माह में शिलान्यास करवाने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं । उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से जमरानी बांध का शिलान्यास हो उंसके लिए वो जल्द प्रधानमंत्री से मुलाकात कर आग्रह करेंगे ।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा देश की संसद के शून्यकाल में अपने राजनीतिक जीवन का पहला प्रश्न 3 जुलाई 2019 को जमरानी बांध निर्माण को लेकर पूछने से यह तिथि भी मेरे जीवन के लिए इतिहास बन गई है। उसके 15 दिन के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य एवं केंद्र के अधिकारियों से जमरानी बांध परियोजना की जानकारी जुटाई एवं त्वरित गति से पर्यावरण एवं अन्य तरह की आपत्तियों का निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये ।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पूर्ववर्ती केंद्र सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा यदि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने 1975 में जमरानी बांध परियोजना पर दिलचस्पी दिखाई होती तो आज परियोजना की लागत 2584 करोड़ नही पहंुचती, अजय भट्ट ने कहा जमरानी परियोजना इकाई को संसोधित लागत का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजने को कहा है। जिससे भाजपा की डबल इंजन सरकार इस महत्वाकांक्षी परियोजना को वर्ष 2028 तक पूर्ण करने का लक्ष्य प्राप्त कर सके।

यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा पूर्व में  जमरानी बांध परियोजना एडीबी वित्त पोषित थी जो वर्तमान में प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना के अंतर्गत निर्मित होगी जिसका लाभ राज्य सरकार को केंद्रांश 80 प्रतिशत की तुलना में 90ः के तहत स्वीकृति मिली है परियोजना में राज्य सरकार एवं उत्तर प्रदेश को 10 प्रतिशत अंश खर्च करना होगा ।

जिसके एवज में उत्तर प्रदेश के बरेली रामपुर जिले को सिचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा साथ ही तराई भावर के जिलों में पीने का पानी एवं डेढ़ लाख हेक्टेयर सिंचित भूमि के लिए पानी मिलेगा । अकेले हल्द्वानी शहर को 117 एमएलडी पेयजल मिल सकेगा। सांसद अजय भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया नैनीताल जिले के बांध परियोजना स्थल के डूब क्षेत्र में आ रहे 1261 परिवारों को प्राग फार्म में विस्थापन एवं उनको मुआवजे की प्रक्रिया जिला प्रशासन ने पूर्ण कर ली है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का धन्यवाद करते हुए रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा हालांकि लिखित आमंत्रण वो दे चुके हैं अब जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर जमरानी बांध परियोजना के शिलान्यास के ऐतिहासिक पल के लिए प्रधानमंत्री से स्वयं उत्तराखंड पहुचने का वो आग्रह करेंगे।

यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने

उत्तराखंड राज्यवासियो को महत्वाकांक्षी परियोजना के धरातल पर उतरने के लिए बधाई देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा पूर्व सांसद बच्ची सिंह रावत, भगत सिंह कोश्यारी के द्वारा समय समय पर किये गए सार्थक प्रयास एवं स्थानीय स्तर पर बंशीधर भगत, नवीन दुम्का जिन लोगो ने जमरानी बांध निर्माण के लिए संघर्ष किया वो सभी बधाई के पात्र है।

पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट , प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चन्दन सिंह बिष्ट, मेयर हल्द्वानी जोगेंद्र सिंह रौतेला, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, महामंत्री नवीन भट्ट, रंजन बर्गली, भुवन भट्ट, विनोद मेहरा मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440