समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। केवल खाने के स्वाद और खुश्बू को ही बेहतर बनाने का काम नहीं करती है बल्कि ये सेहत को दुरुस्त करने में भी काफी मदद करती है। जानिए, जावित्री के सेहत संबंधी फायदे
बाकी मसालों की तरह ही खड़े मसालों में जावित्री भी शामिल है। इसके बारे में आप जानते होंगे और इसका इस्तेमाल भी आप शायद खाने का स्वाद और खुश्बू बढ़ाने के लिए करते होंगे लेकिन बता दें कि जावित्री इसके अलावा सेहत को बेहतर बनाने में भी ये काफी मददगार है. जावित्री इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के साथ-साथ सेहत संबंधी कई दिक्कतों को दूर करने में अहम रोल निभाती है। जावित्री को किन दिक्कतों को दूर करने के लिए और किस तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है, इस बारे में जानते हैं।
इम्यूनिटी मजबूत करती है
केवल कोरोना ही नहीं बल्कि किसी भी वायरस और बीमारी से बचने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बेहद जरूरी है. इसके लिए आप जावित्री का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाने का काम करती है। जिससे बार – बार बीमारी होने का खतरा कम रहता है।
सर्दी-जुकाम से निजात देती है
सर्दी- जुकाम से निजात देने में भी जावित्री काफी मदद करती है। ये एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। इतना ही नहीं शरीर में गर्माहट लाने में भी जावित्री खास रोल अदा करती है।
लिवर संबंधी दिक्कतें कम करती है
ज्यादा तला और मसालेदार खाना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है, साथ ही लीवर को भी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में अगर आप जावित्री का सेवन करते हैं तो इससे आपका लिवर डिटॉक्स होता है. जिससे लिवर संबंधी दिक्कतें कम होती हैं।
किडनी संबंधी परेशानी कम करती है
जावित्री का सेवन करने से किडनी से जुड़ी दिक्कतें होने का खतरा कम होता है. ये किसी भी तरह के इंफेक्शन से किडनी को बचाने में मदद करती है। साथ ही ये शरीर में मौजूद विषैले तत्वों को खत्म करने और रक्त संचार को बेहतर बनाने का काम भी करती है।
ऐसे कर सकते हैं जावित्री का इस्तेमाल
पुलाव, बिरयानी जैसी डिश में इसका इस्तेमाल खड़े मसाले के तौर पर किया जा सकता है. साथ ही किसी भी सब्जी में इसका इस्तेमाल पिसे मसाले की तरह से किया जा सकता है। इसके साथ ही जावित्री को मिठाई, पुडिंग, मफिन, केक और ब्रेड बनाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. मसाला चाय या मसाला दूध बनाने के लिए भी जावित्री का इस्तेमाल आप कर सकते हैं।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


