उत्तराखण्ड में लगातार उठ रही हैं जवान राजेन्द्र की बरामदगी की मांग

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कश्मीर गुलमर्ग से जवान राजेन्द्र सिंह नेगी को लापता हुए करीब 12 दिन हो गये। इस मामले में भारतीय सेना ने हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी के पाकिस्तान के कब्जे में होने की बात से इनकार किया है।
उत्तराखण्ड में जवान राजेन्द्र की बरामदगी की मांगें लगातार उठने लगी हैं। हर दल के नेता से लेकर सामाजिक संगठनों के लोगों उनके सकुशल वापस की ईश्वर से प्रार्थना करने में लगे हुए हैं। साथ ही सकुशल वापसी के तेजी से प्रयास करने को केंद्र सरकार से मांग भी कर रहे हैं।

ज्ञात हो कि विग आठ जनवरी की शाम से कश्मीर के गुलमर्ग में लापता हुए जवान राजेन्द्र सिंह नेगी का 12 दिन बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया है। राजेन्द्र सिंह नेगी के परिवार में माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चे हैं जिनका राजेन्द्र सिंह नेगी के लापता होने के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है।

सीएम ने की रक्षा मंत्री से जवान की वापसी के प्रयास तेज करने का अनुरोध

विगत दिन शनिवार को दिल्ली में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लापता हुए सेना के जवान राजेंद्र सिंह की सकुशल वापसी के तेजी से प्रयास करने का अनुरोध किया हैं।

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ने कहा: सेना के जवान नेगी की बरामदगी को बनाया जाये दबाव

नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने सरकार से पायलट अभिनन्दन की भांति जवान राजेंद्र सिंह नेगी की बरामदगी के लिए दबाव बनाने की अपील की है। यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहना है कि जवान को लापता को हुए 12 दिन का समय बीत चुका है। उसकी सकुशल वापसी की खबर सुनने को उसके माता-पिता, भाईयों के अलावा प्रदेशवासियों के कान तरस गये हैं। जवान की कोई खबर न मिलने के कारण उत्तराखंडवासियों का सब्र खत्म हो रहा है साथ ही परिवार व नाते-रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। लेकिन जवान की खोज के लिए अभी तक सरकार द्वारा कोई सार्थक प्रयास नहीं किये गये हैं। इतने दिन बीत जाने के बाद भी लापता जवान की सरकार द्वारा परिवार को कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने मांग की है कि जिस तरह सरकार ने पायलट अभिनन्द की सकुशल देश वापसी हो, उसी प्रकार अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाकर एवं थल-वायु सेना द्वारा जवान की खोज के लिए उच्चस्तरीय अभियान चलाया जाना चाहिए, जिससे उत्तराखंड के जवान की सकुशल घर वापसी हो सके।

यह भी पढ़ें -   बोर्ड परीक्षा फर्जीवाड़ा: मास्टरमाइंड निकला स्कूल प्रिंसिपल, रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

लापता जवान की वापसी को हों गंभीर प्रयास: प्रकाश जोशी

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने जवान की वापसी के लिए उन्होंने सरकार से गंभीरता से प्रयास करने की अपील की है। उनका कहना है कि हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी बीती आठ जनवरी से लापता हैं, लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। जिसे देखकर लगता है कि केंद्र सरकार गंभीरता से काम नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें -   लोहाघाट में सीएम धामी का दौराः बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण, होली मिलन में दिखी सांस्कृतिक झलक

हवलदार राजेंद्र के मामले में सेना व सरकार दिखाएं गंभीरता : नवीन वर्मा

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद वर्मा ने कहा कि जवान राजेंद्र सिंह आठ जनवरी से लापता हैं। जिस तरह विंग कमांडर अभिनंदन को भारत लाने के लिए सेना और सरकार ने तत्परता दिखाई थी, उसी तरह इनके लिए भी अभियान चलाएं। उन्होंने अपने संगठन के पदाधिकारियों व व्यापारियों से अपील की है कि वह स्थानीय सांसद, एमएलए से मुलाकात कर ज्ञापन देकर हवलदार की वापसी के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की मांग करें।

सेना का कहना है जवान राजेंद्र पाकिस्तान के कब्जे में नहीं है:

सेना ने साफ किया कि 11वीं गढ़वाल राइफल्स के हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी पाकिस्तान के कब्जे में नहीं हैं। 8 जनवरी को राजेंद्र सिंह नेगी गुलमर्ग में आए एवलांच के दौरान लापता हो गए थे। भारतीय सेना का कहना है कि जिस जगह ये हादसा हुआ वहां से फिसलकर पाकिस्तान के क्षेत्र में जाना संभव नहीं है। पहले माना जा रहा था कि शायद राजेंद्र सिंह फिसलकर पाकिस्तान के क्षेत्र में दाखिल हो गए होंगे, पर ऐसा होना संभव नहीं है। सेना ने कहा कि हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी की तलाश के लिए अभियान चल रहा है। सेना के जवान उनकी तलाश में जुटे हैं। जब तक राजेंद्र सिंह नेगी के बारे मे कोई ठोस जानकारी नहीं मिल जाती, सेना का अभियान जारी रहेगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440