120 मीटर गहरी खाई में गिरी जेसीबी, चालक की मौत

खबर शेयर करें

पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी-कोटद्वार मोटर मार्ग पर कुल्हाड़ बैंड के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक जेसीबी मशीन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 120 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जेसीबी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सतपुली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटद्वार रोड पर कुल्हाड़ बैंड के पास हुआ। स्थानीय लोगों द्वारा जेसीबी के खाई में गिरने की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद एसडीआरएफ पोस्ट सतपुली से एएसआई प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने के बाद राहत एवं बचाव दल ने देखा कि जेसीबी गहरी खाई में गिरी हुई थी, जिससे रेस्क्यू अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद एसडीआरएफ जवानों ने साहस दिखाते हुए रेस्क्यू उपकरणों की मदद से खाई में उतरकर जेसीबी तक पहुंच बनाई।

यह भी पढ़ें -   खटीमा में रेलवे स्टेशन के पास दो लोगों के शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

रेस्क्यू टीम ने जेसीबी में फंसे चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान बाबूराम शर्मा (57 वर्ष) पुत्र बलवीर प्रसाद शर्मा, निवासी काशीराम, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   2027 से पहले उत्तराखंड भाजपा का बड़ा संगठनात्मक दांव, 178 नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति में मिली जगह
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440