पहाड़ी से गिरी जेसीबी, ऑपरेटर सहित दो घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। हथियारी से 2 किलोमीटर आगे भलेर रोड पर एक जेसीबी दुर्घटना ग्रस्त हो गई, जिसके कारण जेसीबी के नीचे 2 व्यक्ति फंस गये। पहाड़ी से गिरी जेसीबी के नीचे फंसे 2 घायलों को पुलिस द्वारा फायर सर्विस और स्थानीय लोगों की मदद से सकुशल रेस्क्यू किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज विकासनगर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि हथियारी से 2 किलोमीटर आगे भलेर रोड पर एक जेसीबी दुर्घटना ग्रस्त हो गई है, जिस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा चौकी प्रभारी डाकपत्थर को घटना स्थल पर तुरन्त पहुंचने व आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया, जिस पर चौकी प्रभारी डाकपत्थर अर्जुन सिंह गुसाईं पुलिस कांस्टेबल रविंद्र चौहान व फायर सर्विस स्थ्ड रामशंकर टीम व आवश्यक उपकरणों के घटना स्थल पर पहुंचे, तो जेसीबी रोड से करीब 100 मीटर की दूरी पर गहरी खाई में गिरकर हल्की पेड़ पर अटकी हुई थी, जिसके अंदर 2 व्यक्ति सुभाष पुत्र सत्यपाल निवासी आदूवाला जूडली थाना विकासनगर ( जेसीबी ऑपरेटर) व नितेश कुमार पुत्र मित्तर निवासी आदुवाला थाना विकासनगर जनपद देहरादून बुरी तरह फसे हुए थे, पुलिस द्वारा जेसीबी और गहरी खाई में न गिरे इसके लिए ग्रामीणों की मदद से जेसीबी को कही रस्सों से बांधा गया तथा घायलों को सकुशल निकालने के लिए गैस कटर से जेसीबी के पार्ट को काटकर और जेसीबी के नीचे खुदाई कर दोनों घायलों को निकाल कर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया, दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। जेसीबी चालक द्वारा दुर्घटना का कारण ब्रेक फेल बताया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 22 सितम्बर 2026, मंगलवारपार्श्व परिवर्तनी एकादशी आज, स्मार्त और वैष्णव दोनों के लिए व्रत; जानिए पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440