जोगेंद्र गौसेवा योद्धा सम्मान से सम्मानित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सामाजिक एवं सांस्कृतिक मंच खेड़ा गौलापार ने जोगेंद्र सिंह राणा को गौसेवा योद्धा सम्मान से सम्मानित किया। इस मौके पर गौलापार पशु चिकित्सालय की चिकित्सक विनीता एवं मंच के संस्थापक एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से जोगेंन्द्र सिंह राणा को गौसेवा सम्मान पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया।
ज्ञात हो कि राणा क्षेत्र में जख्मी गाय, पशुओं को पशु चिकित्सालय लाकर उनका उपचार कराने और उनकी सेवा करने के लिये सदैव तत्पर रहते हैं। उनका कहना है कि गोसेवा को आत्मा शुद्धि का रास्ता माना गया है। उन्होंने कहा कि यह उनका तजुर्बा रहा है कि गाय की सेवा से आत्मिक शांति और ऊर्जा मिलती है।
पशु चिकित्सक विनीता ने समाज में सेवा व उत्कृष्ट कार्यों करने वाले लोगों को सम्मान दिये जाने के लिये मंच तथा पूर्व क्षेत्र पंचायत अर्जुन बिष्ट एवं ग्राम प्रधान लीला बिष्ट की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने गौ सेवा हेतु आगे रहकर बढ़ चढक़र योगदान के लिये गौ सेवक राणा की भी भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस दौरान पूर्व क्षेत्र पंचायत अर्जुन सिंह बिष्ट ने गौसेवक राणा की सराहना करते हुए कहा कि वह आगे भी इसी प्रकार गौ सेवा हेतु हमेशा तत्पर रहेंगे और अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे।

Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440